यूपी में अब हर स्कूल में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’ का पाठ, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा जगत के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों तथा कॉलेजों में ‘वंदे मातरम्’ का पाठ और गायन अनिवार्य कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित एक समारोह के दौरान यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि यह देशभक्ति और राष्ट्रभावना का प्रतीक है।
सीएम योगी ने दी स्पष्ट हिदायत
मुख्यमंत्री ने कहा, “हर स्कूल और कॉलेज को गर्व और कृतज्ञता की भावना के साथ वंदे मातरम् का पाठ करना चाहिए। हमें उन लोगों की पहचान करनी चाहिए जो हमारी एकता को कमजोर करने की कोशिश करते हैं, ताकि कोई दूसरा ‘जिन्ना’ भारत की अखंडता को चुनौती न दे सके।”
शिक्षा विभाग जारी करेगा आधिकारिक आदेश
मुख्यमंत्री के इस निर्देश के बाद शिक्षा विभाग अब जल्द ही औपचारिक आदेश जारी करेगा। आदेश के मुताबिक, राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ की तरह ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी प्रतिदिन किया जाएगा।
छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा
शिक्षा जगत और अभिभावकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस कदम से छात्रों में देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना मजबूत होगी।

राशिफल 11 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
साय सरकार की पहल से छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला पक्का मकान
हरी खाद - मिट्टी की खोई उर्वरता बढ़ाने का प्राकृतिक समाधान
एमपी ट्रांसको के इंजीनियरों की केस स्टडी को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान
स्वच्छता के सारथियों के स्वास्थ्य और सम्मान को समर्पित “स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला”
आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज
धोवाताल की 60 महिलाओं ने रची आत्मनिर्भरता की मिसाल
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश