सुनिधि चौहान के गानों से गूंजेगा फाइनल, लाइट-शो करेगा माहौल और भी रोमांचक
नई दिल्ली: महिला वनडे विश्व कप 2025 का रोमांच अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच रविवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें पहली बार ट्रॉफी उठाने के लिए जोर लगाएंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) की मेजबानी में खेले जा रहे महिला विश्व कप के फाइनल को यादगार बनाने के लिए नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम तैयार है। यहां मशहूर फिल्मी गायिका सुनिधि चौहान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
यादगार होगा महिला विश्व कप का फाइनल
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बताया कि हिंदी फिल्म जगत की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान अपने गानों से दर्शकों और खिलाड़ियों का मनोरंजन करेंगी। इस दौरान शानदार लाइट-शो से स्टेडियम पूरी तरह जगमगाएगा। जानकारी के मुताबिक, फाइनल मैच की एक पारी समाप्त होने के जबरदस्त शो होगा जिसमें लेजर शो, 350 मास्ट कास्ट कलाकार और ड्रोन प्रदर्शन शामिल होंगे।
भारत का पलड़ा भारी
भारत विश्व कप में अपना तीसरा फाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 34 वनडे मैचों 20 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी है लेकिन विश्व कप में मुकाबला बराबरी का है। वनडे विश्व कप के छह मैचों में भारत के नाम तीन जीत हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने पिछले तीनों मैच में भारत को शिकस्त दी है। दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसे भारत ने 2017 से इस वैश्विक आयोजन में नहीं हराया है। विश्व कप के इतिहास में इससे ज्यादा बार लगातार मैचों में ऑस्ट्रेलिया (आठ) और न्यूजीलैंड (पांच) ने भारत को हराया है। भारतीय टीम ऐसे में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से विश्व कप में मिली लगातार तीन हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण