ताहिरा कश्यप ने शादी की सालगिरह पर किया आयुष्मान के लिए इमोशनल पोस्ट, लिखा– ‘तुम मेरा ठहराव हो’
मुंबई: आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म 'थामा' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस बीच आज उनकी शादी की सालगिरह है। इस मौके पर उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें शेयर की हैं और एक बेहतरीन पोस्ट लिखी है। आइए देखते हैं उनकी पोस्ट में क्या है?
ताहिरा ने शेयर की तस्वीरें
ताहिरा कश्यप ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह दुल्हन की तरह नजर आ रही हैं। उनके पति आयुष्मान खुराना उनके माथे को चूम रहे हैं। ताहिरा ने अपने पति के सीने पर दोनों हाथ रखे हैं। एक दूसरी तस्वीर में ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान के कंधे पर हाथ रखे हैं और दोनों सुकून के पल बिता रहे हैं।
ताहिरा ने लिखी बेहतरीन पोस्ट
तस्वीरें शेयर करते हुए ताहिरा कश्यप ने पोस्ट में लिखा है 'कानूनी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। 17 साल पहले इसी दिन हमारी शादी हुई थी। दुनिया की हलचल और उतार चढ़ाव के बीच तुम मेरा ठहराव हो। ऐसा लगता है जैसे आप हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। सबसे बुरे दौर में भी आप मेरे लिए सबसे अच्छा करते रहे। आपने मेरे लिए वह किया जो कोई नहीं कर सकता, शायद कोई और नहीं करेगा।'
ताहिरा की पोस्ट पर सेलेब्स ने किए कमेंट
ताहिरा की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है। इस पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। अभिनेत्री नीना गुप्ता ने लिखा 'तुम पर आशीर्वाद।' रकुल प्रीत सिंह ने लिखा 'सबसे प्यारे कपल को शुभकामनाएं।' ट्विंकल खन्ना ने दिल वाले और ताली बजाने वाला इमोजी कमेंट किया है। सोनाली बेंद्रे ने दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।
आयुष्मान खुराना की शादी
आयुष्मान खुराना ने साल 2008 में अपनी बचपन की दोस्त, फिल्म निर्माता और पत्रकारिता की अध्यापिका ताहिरा कश्यप से शादी की थी। दोनों ने एक बेटा और एक बेटी का स्वागत किया है।
आयुष्मान खुराना का काम
आयुष्मान को आखिरी बार 21 अक्तूबर को रिलीज हुई फिल्म 'थामा' में देखा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 111 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वह जल्द ही फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' का हिस्सा होंगे।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण