तूफान की तबाही के बाद खाने की तलाश में लोग, जमैका में राहत कार्य धीमे
कैरेबियाई देश जमैका का बंदरगाह शहर ब्लैक रिवर आज भुखमरी, तबाही और बेबसी की तस्वीर बना हुआ है. इसके पीछे वजह है तीन दिन पहले आया कैटेगरी-5 तूफान मेलिसा. लोग मलबे और टूटी दुकानों में से खाने-पीने की चीजें खोजने को मजबूर हैं. बिजली, पानी और संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है. मदद पहुंचने में देरी से लोगों की हालत और बिगड़ती जा रही है.
तेज हवाओं और समुद्री लहरों ने सड़कों, घरों और दुकानों को तहस-नहस कर दिया. नावें सड़क किनारे उलटी पड़ी हैं, दीवारें टूट चुकी हैं और बिजली के खंभे गिर चुके हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कोई राहत ट्रक इस इलाके तक नहीं पहुंचा है. लोग सड़क किनारे और खंडहर बने सुपरमार्केट में से जो भी मिल जाए, उसी से पेट भरने की कोशिश कर रहे हैं.
भूख से लड़ते लोग, टूटी दुकानों में तलाश
लोगों को जो कुछ भी सड़क पर दिखता है, उसी से काम चला रहे हैं. हालात ये हैं कि ये मजबूरी अब अराजकता में बदल चुकी है. बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई लोगों ने एक स्थानीय फार्मेसी से दवाएं और शराब निकाल लीं. लोग कीचड़ में लिपटी चीजें उठा रहे हैं. चाहे वो दवा हो या शराब.
90% घर तबाह, प्रशासन लाचार
ब्लैक रिवर के मेयर रिचर्ड के मुताबिक, शहर का कोई इंच भी सुरक्षित नहीं बचा. लोग मजबूरी में लूटपाट कर रहे हैं, और प्रशासन के पास हालात संभालने के सीमित साधन हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि करीब 90% मकान नष्ट हो गए हैं. अस्पताल, पुलिस स्टेशन और फायर स्टेशन तक बर्बाद हो चुके हैं. जमैका सरकार ने पुष्टि की है कि तूफान में 19 लोगों की मौत हुई है. हैती में भी 30 लोगों की मौत की खबर है.
राहत की आस और जिंदा रहने की जंग
किंग्सटन से राहत सामग्री पहुंचने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन सड़कों और छोटे हवाई अड्डों के क्षतिग्रस्त होने से ब्लैक रिवर अब भी कट चुका है.शुक्रवार को जब सेना के हेलीकॉप्टर पहुंचे, तो थोड़ी उम्मीद जागी. लेकिन स्थिति अभी भी बेहद नाजुक है.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण