PM मोदी बोले – ‘यह भवन नए भारत की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक’, उद्घाटन के बाद गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे
रायपुर। आज 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ पूरे 25 साल का हो गया है. वहीं राज्य के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर आए हैं. जहां आज PM मोदी ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया. उन्होंने भवन के सामने स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया. 273.11 करोड़ की लागत से बनकर तैयार इस भवन के उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा समेत कई मंत्री, विधायक उपस्थित रहे.
नए विधानसभा सभा की राष्ट्रपति भवन जैसी झलक
नए विधानसभा सभा की नींव 28 अगस्त 2020 को कांग्रेस सरकार के समय रखी गई थी। अब 5 साल बाद ये भवन पूरी तरह तैयार है. नवा रायपुर के सेक्टर-19 में 20.78 हेक्टेयर में तैयार हुआ यह भवन पूरी तरह इको-फ्रेंडली है. यहां पारम्परिक महलों जैसे गुम्बद दिखाई देता है. छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई बिल्डिंग का आकार राष्ट्रपति भवन से भी मिलता-जुलता है.
120 विधायकों की बैठक व्यवस्था
छत्तीसगढ़ में भले ही विधायकों की संख्या 90 है, लेकिन भविष्य को देखते हुए नए विधानसभा भवन में अभी 120 विधायकों की बैठक व्यवस्था की गई है. भवन के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति स्थापित की गई है.
अस्पताल, म्यूजियम की भी सुविधा
नए विधानसभा भवन में विधानसभा सचिवालय, 3 मीटिंग हाल, कैंटीन, सेंट्रल हॉल, दर्शक दीर्घा, मीडिया लाउंज, सभागृह, आर्ट गैलरी, जैसी मूलभूत आधुनिक सुविधाएं मौजूद है. मेल, फीमेल, हैंडीकैप और ट्रांसजेंडर्स के लिए अलग टॉयलेट की व्यवस्था है. 3 हॉस्पिटल की भी सुविधा है.
बस्तर-सरगुजा आर्ट से सजा, पेपरलेस सिस्टम
कॉरिडोर को बस्तर और सरगुजा आर्ट से डेकोरेट किया गया है. विधानसभा परिसर में ग्रीनरी के लिए खूबसूरत गार्डन और लैंडस्केप होगा, यहां वास्तु के आधार पर पेड़ लगाए जा रहे हैं. नए भवन को बनाने में करीब 273 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. वहीं यह पेपरलेस सिस्टम से लैस है.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण