छठ पर्व पर छुट्टी: लखनऊ डीएम का आदेश, राजधानी समेत कई जिलों में स्कूल रहेंगे बंद
यूपी सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर 28 अक्तूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके बाद लखनऊ डीएम ने आदेश जारी करके इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। आदेश आने के बाद अब मंगलवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे। कई जिलों में यह अधिकार डीएम को सौंपा गया है। वह निर्णय ले सकते हैं कि सार्वजनिक अवकाश रहेगा या सिर्फ स्कूल बंद रहेंगे।
छठ पर्व अब सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यूपी में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पर्व मनाते हैं। इसको देखते हुए योगी सरकार ने इस दिन अवकाश की घोषणा की थी। आखिरी फैसला जिलों के डीएम पर छोड़ा था। लखनऊ डीएम ने इसके लिए आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई