तीन महीने बाद अनाया बांगर का कमबैक, बोलीं– अब वक्त है फिर से शुरुआत करने का
नई दिल्ली: लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने बड़ा फैसला लिया है. अपने इस फैसले के बारे में उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए बताया, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अनाया बांगर उस वीडियो मैसेज में अपने पुराने दिनों की ओर लौटने की बातें करती दिख रही हैं. यहां पुराने दिनों से मतलब क्रिकेट के मैदान पर उनके फिर से उतरने से जुड़ी है.
अनाया बांगर का बड़ा फैसला
अनाया बांगर ने वीडियो में पहले तो हाल ही में राइज एंड फॉल नाम के रिएलटी शो में मिले प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया. फिर उन्होंने कहा कि वो 3 महीने पहले हुई अपनी सर्जरी से पूरी तरह रिकवर कर चुकी है. इसके बाद उन्होंने अपने क्रिकेट के मैदान पर पर वापसी की बात कही.
आर्यन पुरानी पहचान, अब अनाया खेलेगी क्रिकेट
भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर की पहचान पहले आर्यन बांगर के तौर पर थी, जो कि एक लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर था. अंडर एज क्रिकेट टूर्नामेंट में आर्यन बांगर, सरफराज खान और यशस्वी जायसवाल जैसे क्रिकेटरों के साथ खेल चुका है. इसके अलावा तब उसे विराट कोहली से क्रिकेट टिप्स भी मिल चुके हैं.
लेकिन, आर्यन बांगर अब पूरी तरह से अनाया बन चुकी है. जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद इस साल जुलाई में उन्होंने अपनी ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन और ट्रेकियल शेव सर्जरी भी करवाई. उन्होंने कहा था कि ये सर्जरी उनके ट्रॉन्सफॉर्मेशन के लिए बहुत बड़ा स्टेप था, जिससे वो और कॉन्फिडेंट और हैप्पी फील कर सकें.
सर्जरी के 3 महीने बाद फिर से क्रिकेट खेलने का फैसला
बहरहाल, अब उसी सर्जरी से पूरी तरह से रिकवर होने के बाद अनाया बांगर ने फिर से क्रिकेट के मैदान पर उतरने की इच्छा जाहिर की है. वो इसके लिए तैयार भी है. तो क्या अनाया अब भारत में महिला क्रिकेट खेलती दिखेंगी? इसका जवाब आने वाले वक्त में जल्दी ही मिलता दिखेगा.

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण