क्या है एक हफ्ते वाला निकाह...खुद हो जाता है खत्म, किसको इसकी इजाजत, क्या कहते हैं मौलाना?
इस्लाम में निकाह को एक पवित्र और स्थायी रिश्ता माना गया है, जो जिम्मेदारी और इज्जत पर आधारित होता है. लेकिन कुछ जगहों पर निकाह मुताह नाम से एक अस्थायी निकाह की बात सामने आती है, जिसे लेकर लोगों में अलग-अलग राय देखने को मिलती है. आखिर क्या है ये निकाह मुताह? इस बारे में पूरी जानकरी करने के लिए लोकल 18 ने अलीगढ़ के चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन से बातचीत की. मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन बताते हैं कि निकाह मुताह को इस्लाम में असली निकाह नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह अस्थायी तौर पर कुछ शर्तों के साथ किया जाने वाला संबंध होता है.
कैसे आया सामने
मौलाना इफराहीम के अनुसार, निकाह मुताह में एक तय समय सीमा होती है. जैसे एक दिन, एक हफ्ता या एक महीना और उस अवधि के बाद यह रिश्ता अपने आप खत्म हो जाता है. इसमें तलाक की आवश्यकता नहीं होती. इस तरह का अमल इस्लाम में नाजायज और हराम माना गया है. हां, रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दौर में एक समय के लिए इसकी इजाजत दी गई थी. जब जंगों का दौर था और लोग महीनों तक अपने घर-परिवार से दूर रहते थे. उस वक्त फितने या गुनाह से बचने के लिए अस्थायी तौर पर यह अनुमति दी गई थी.
कोई गुंजाइश नहीं
मौलाना इफराहीम बताते हैं कि बाद में रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के ने खुद इस पर मनादी कर दी और इसे हमेशा के लिए खत्म कर दिया. अब कयामत तक के लिए निकाह मुताह को हराम कर दिया गया है. आज जो लोग निकाह मुताह करते हैं, वे दरअसल एक अस्थायी मजे या संबंध के लिए ऐसा करते हैं और उसे जायज ठहराते हैं. ये इस्लाम की नजर में बिल्कुल गलत है. इस्लाम में इस तरह के निकाह या अस्थायी संबंध की कोई गुंजाइश नहीं है.

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण