मंडला में गजब हो गया!, स्कूल यूनिफॉर्म में शराब खरीद रहीं छात्राएं
मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. यहां शासकीय स्कूल की छात्राएं स्कूल ड्रेस में अंग्रेजी शराब की दुकान पर शराब खरीदने पहुंच गईं. मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही जिला प्रशासन और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया. जिले के आला अधिकारी तुरंत उस शराब की दुकान पर पहुंच गए. एसडीएम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करके मामले की पुष्टि की है. अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही.
शराब खरीदते छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
मामला मंडला के नैनपुर कस्बे का है. जहां शनिवार को एक स्कूल की कुछ छात्राएं स्कूल यूनिफॉर्म में अंग्रेजी शराब खरीदती दिखाई दीं. शराब खरीदने से पहले वे अपने चेहरों को दुपट्टे से ढक लेती हैं और शराब खरीदने के बाद वे वहां से चली जाती हैं. वहां, पर मौजूद एक समाजसेवी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही जिला प्रशासन सकते में आ गया और कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम आशुतोष ठाकुर मौके पर पहुंच गए. उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की.
एसडीएम ने सीसीटीवी फुटेज जांच से मामले की पुष्टि की
एसडीएम आशुतोष ठाकुर ने बताया कि "प्रारंभिक जांच में स्कूली छात्राओं को शराब बेचे जाने की सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई है." उन्होंने स्पष्ट किया कि "नाबालिगों को नशीले पदार्थ बेचना लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन है. इस मामले में आबकारी विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं." वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम सहायक निरीक्षक सेली उइके भी शराब दुकान पर पहुंच गईं.
जांच के बाद नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडे ने बताया कि "यह जांच की जाएगी कि शराब खरीदने वाली लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम है या अधिक. नाबालिग को शराब बेचना जनरल लाइसेंस कंडीशन (जीएलसी) का गंभीर उल्लंघन है. एक विशेष जांच टीम भी नैनपुर भेजी गई है. सभी सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सौंपी जाएगी. इसके बाद दुकान संचालक पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी."

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण