त्योहारों का डिजिटल रंग, UPI और ऑनलाइन पेमेंट में आई ऐतिहासिक बढ़त
व्यापार: त्योहारों में डिजिटल भुगतान में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस महीने यूपीआई से 6 दिन एक-एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। आरटीजीएस से चार बार 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन हुआ। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) और इमिडिएट पेमेंट ट्रांसफर यानी आईएमपीएस से भी इस दौरान चार बार 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन किया गया है।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई से सबसे अधिक लेनदेन एक अक्तूबर को हुआ। इस दिन यूपीआई से 1.06 लाख करोड़ रुपये के 70.56 करोड़ लेनदेन हुए। 6 अक्तूबर को 67.68 करोड़ लेनदेन के जरिये 1.02 लाख करोड़ रुपये, 8 अक्तूबर को 70.03 करोड़ के जरिये 1.01 लाख करोड़ रुपये और 9 अक्तूबर को 70.96 करोड़ लेनदेन के तहत 1.02 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया।
आंकड़ों के मुताबिक, 10 अक्तूबर को यूपीआई से 71.75 करोड़ लेनदेन हुए। इसमें एक लाख करोड़ का आदान-प्रदान हुआ। 18 अक्तूबर को यह बढ़कर 75.43 करोड़ और 1.02 लाख करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, 4 अक्तूबर को यह 69.69 करोड़ और 99,228 करोड़ रुपये व 15 अक्तूबर को 69.98 करोड़ और 99,092 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। आईएमपीएस के जरिये आमतौर पर ज्यादा लेनदेन 20,000 करोड़ रुपये से कम होते हैं। लेकिन, त्योहारी सीजन में और खासकर दिवाली के दौरान इस महीने चार बार आईएमपीएस लेनदेन 25,000 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया।
आरटीजीएस से 11 लाख करोड़ रुपये का लेनदेन
रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) से लेनदेन इस महीने 11 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एक अक्तूबर को 9.85 लाख लेनदेन के जरिये 11 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। 9 अक्तूबर को लेनदेन 10.20 लाख करोड़, 13 अक्तूबर को 10.33 लाख करोड़ और 17 अक्तूबर को 10.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स