मध्य प्रदेश में मॉनसून रिटर्न, 27 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट, नवंबर में कड़ाके की ठंड
भोपाल: मानसून 13 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के सभी जिलों से वापस लौट चुका है, लेकिन अभी ठंड के लिए नवंबर महीने का इंतजार करना पड़ेगा. बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया की वजह से दक्षिणी मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. वहीं सेंट्रल एमपी में बादल छाए रहेंगे और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. गुरुवार को मौसम विभाग ने इंदौर, धार और नर्मदापुरम समेत 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के उपर एक लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है. जिससे मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हैं और बारिश हो रही है. गुरुवार को अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढ़ुर्ना, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और रायसेन जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इन जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है.
27 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि "दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में अपदाब का क्षेत्र बना हुआ है. जो उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी के उपर बना एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो आज दक्षिण भारत के तट पर पहुंचकर अपदाब के क्षेत्र में बदलने की संभावना है. वहीं प्रदेश में पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे बादल छाए हुए हैं. आने वाले 5 दिनों तक एमपी के दक्षिणी हिस्से में आइसोलेटेड बारिश होने की संभावना है.
बादल के कारण तापमान में बढ़ोत्तरी
प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण रात के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है. मंडला, बलाघाट, सिवनी और उमरिया ही केवल ऐसे जिले हैं, जहां बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान और कम हुआ है. जबकि बीते 24 घंटे में राजगढ़ के न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है. 22-23 अक्टूबर की दरमियानी रात सबसे कम न्यूनतम तापमान शिवपुरी और नवगांव में 17 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान दमोह में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
24 अक्टूबर को इन जिलों में चेतावनी
बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.
25 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश
रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, उज्जैन, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, उमरियश, शहडोल, अनुपपुर, सीधी, सिंगरौली, बडत्रवानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में हल्की बारिश की संभावना है.
26 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश
अलीराजपुर, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, कटनी, उमरियश, शहडोल, अनुपपुर, सीधी, सिंगरौली, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में हल्की बारिश की संभावना है.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने रखा सरकार का पक्ष