पुलिस स्मृति दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ग्राम सिलफिली स्थित दसवीं बटालियन परिसर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अमर जवान स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया और कहा कि मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस जवानों की वीरता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मंत्री राजवाड़े ने कहा कि पुलिस बल ने हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाई है। अपने कर्तव्यों के निर्वहन में जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया, वे सदैव हमारे हृदयों में जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान और सहयोग के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महराज, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के प्रतिनिधि, शहीद परिवारजन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?