दिवाली से पहले कानपुर में सड़क हादसा, कार ट्रक में घुसी — दो की मौत, एक गंभीर
कानपुर: यूपी के कानपुर में दिवाली से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हैलट भेजा। जहां डाक्टरों ने मामा-भांजे को मृत घोषित कर दिया। दिवाली के त्योहार से पहले दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
भांजे को घर छोड़ने के लिए निकला था
मृतक ओमदीप का दो साल का एक बेटा है। शुक्रवार दोपहर काम पर जाने की बात कह कर ओमदीप निकला था। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटा। वहीं, अनुराग के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम ओमदीप घर आया था। इसके बाद उसकी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी। इसके बाद अनुराग भांजे ओमदीप को घर छोड़ने जाने के लिए जरौली निवासी शुभम द्विवेदी की कार से निकला था।
शुभम की हालत गंभीर
इस दौरान देर रात लगभग एक बजे तीनों सचेंडी एनएच-2 हाइवे पर पहुंचे थे, तभी हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उनकी कार घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अनुराग और ओमदीप की मौत हो गई। वहीं, शुभम की हालत नाजुक बनी हुई है। शुभम के परिजन हैलट से प्राइवेट अस्पताल ले गए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम लिए भेजा है।

राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में