सुहाना मौसम लौटा यूपी में, दिन में धूप और रात में ठंड का एहसास
लखनऊ। यूपी के कई शहरों में तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बुधवार को मामूली वृद्धि देखने को मिली। दिन में मौसम सुहाना बना रहा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में सुबह और रात हल्की ठंड का अहसास होगा। दोपहर में धूप जरूर निकलेगी, लेकिन हवा चलने के कारण मौसम सुहाना बना रहेगा।
हल्की ठंडी हवा चलने के कारण ठंड रही
आगरा शहर की बात करें तो शहर में हल्की ठंडी हवा चलने के कारण बुधवार सुबह हल्की ठंड रही। हालांकि दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन तापमान अधिक नहीं होने से लोगों को खुशनुमा मौसम का अहसास हुआ। हालांकि सूरज ढलने के बाद शाम के समय जरूर हल्की ठंड का अहसास हुआ।
बुधवार को यूपी के कई शहरों का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आने वाले दिनों में मौसम सुहाना बना रहेगा।

इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला