यूपी लौटने वाले यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ी, विमान सफर हुआ बेहद महंगा
दीपावली बाद ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को विमानों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे विमानों में किराया आसमान पर पहुंच गया है। इससे मुसाफिरों को खासी जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। लखनऊ से मुंबई जाने वाले विमानों का टिकट 25723 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि आम दिनों में मुंबई का टिकट पांच हजार रुपये में मिल जाता है। वहीं, दिल्ली का किराया छह गुना महंगा होमर 22165 रुपये तक पहुंच गया है जो आम दिनों में तीन हजार रुपये तक होता है। एयरलाइन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की 26 अक्तूबर को सीधी उड़ान का किराया 24336 रुपये पहुंच गया है। एअर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान 22085 रुपये और एअर इंडिया की सीधी उड़ान 25723 रुपये में है। लखनऊ से दिल्ली की एअर इंडिया की एक अन्य सीधी उड़ान 15523 रुपये में, इंडिगो की सुबह रवाना होने वाली फ्लाइट का टिकट 8248 रुपये पहुंच गया है। लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली अकासा एयर की सीधी उड़ान 16301 रुपये, इंडिगो की 20992 रुपये, एअर इंडिया एक्सप्रेस की 22165 रुपये पहुंच गई है।
त्योहार सिर पर, अब कब मिलेगी स्पेशल ट्रेनों को अनुमति
दशहरा गुजर गया। दीपावली व छठ पर्व सिर पर है, लेकिन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन की ओर से भेजे गए 52 स्पेशल ट्रेनों के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में अफसरों की मंशा पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
दीपावली पर लखनऊ से दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग से यात्री परेशान हैं। उन्हें कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। बिहार, मुंबई, पंजाब, जम्मू रूट पर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू भी कर दिया गया है।
इसी क्रम में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने 52 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा था। इसके लिए समयसारिणी पर काम किया जा रहा है। रैक व बोगियों की भी व्यवस्था कर ली गई है, लेकिन अभी तक बोर्ड से ट्रेनों के संचालन के लिए अनुमति नहीं मिली है। इससे यह स्पेशल ट्रेनें पटरी पर नहीं उतर पा रही हैं। लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम ने बताया कि 52 स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अनुमति का इंतजार हैं। मंजूरी मिलते ही ट्रेनों को पटरी पर उतारा जाएगा।
जल्द मंजूरी न मिली तो बढ़ेंगी मुश्किलें
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि दीपावली व छठ पर्व सिर पर है। यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। उन्हें अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। ऐसे में जल्द मंजूरी नहीं मिलने पर यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी।
इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
सूत्र बताते हैं कि जिन 52 स्पेशल ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा गया है, वे लखनऊ से पटना, कोलकाता, चंडीगढ़, जम्मू, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई आदि रूटों के लिए हैं। इससे हजारों यात्रियों को राहत हो जाएगी।

इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला