आज बिहार दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णु देव साय, करेंगे चुनावी सभाओं को संबोधित
बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद हो गया है. चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दल अपना-अपना दम दिखाते नजर आ रहे है. ऐसे में BJP ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी चुनवी मैदान में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए उतार दिया है. वहीं आज सीएम विष्णु देव साय बिहार दौरे पर रहेंगे जहां वे पार्टी के लिए चुनावी सभाओं में हिस्सा लेंगे.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह बिहार दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि वे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे.
आज बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे CM विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 8:20 बजे: विशेष विमान से रायपुर से बिहार के लिए रवाना होंगे. इसके बाद सुबह 9:40 बजे: बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे. सुबह 10:00 बजे: श्री श्री अखंड माता वासनी मंदिर में दर्शन करेंगे. सुबह 10:30 बजे: मां सिद्धेश्वरी काली मंदिर के दर्शन करेंगे. दोपहर 11:30 बजे: पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में आमसभा में शामिल होंगे. दोपहर 12:30 बजे: पटना से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के विधानसभा क्षेत्र जिला मुंगेर के तारापुर के लिए रवाना होंगे. शाम 4:00 बजे: पटना से छत्तीसगढ़ के लिए होंगे रवाना. शाम 5:30 बजे सीएम पटना दौरे से रायपुर वापस पहुंचेंगे.
अरुण साव और बृजमोहन अग्रवाल भी रहेंगे बिहार दौरे पर
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद बृजमोहन अग्रवाल पटना में नामांकन रैली में शामिल होंगे. इनके साथ उद्योग मंत्री लाख लाल देवांगन, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे और विधायक रिकेश सेन भी बिहार में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान संभाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि दीपावली के बाद आधा दर्जन से अधिक मंत्री भी प्रचार अभियान में शामिल होने बिहार जाएंगे.

इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला