पाकिस्तान को लग सकता है झटका, टूर्नामेंट में आखिरी मैच से पहले ही संकट
नई दिल्ली: महिला वर्ल्ड कप पाकिस्तान के सामने अगली चुनौती इंग्लैंड की है. कोलंबो के मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान के सिर पर बड़े खतरे का साया होगा. उस साए ने अगर पाकिस्तान की महिला टीम को अपनी गिरफ्त में लिया तो फिर पाकिस्तान का टूर्नामेंट में अपना आखिरी मैच खेलने से पहले ही बाहर होना तय है. अब सवाल ये है कि इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान पर मंडरा रहा बड़ा खतरा क्या है? तो उसका जवाब उस मैच के नतीजे से जुड़ा है.
पाकिस्तान का अब तक नहीं खुला खाता
पाकिस्तान का अब तक महिला वर्ल्ड कप 2025 में खाता नहीं खुला है. उसने 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान की टीम अब तक तो टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी टीम नहीं करार दी गई है. लेकिन अगर इंग्लैंड के खिलाफ वाला मैच भी वो हारे तो फिर बाहर होने का जो खतरा है, वो सच का लिबास पहनता दिख सकता है.
इंग्लैंड के खिलाफ आज तक नहीं जीते
लेकिन, क्या पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम में इतना दम है कि वो इंग्लैंड को हरा देगी. अब तक के आंकड़े देखकर तो लगता है कि कोलंबो क्या, दुनिया के किसी भी मैदान पर पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड को नहीं हरा सकती. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अब तक 15 वनडे मुकाबले महिला क्रिकेट की पिच पर हुए हैं, जिसमें से 2 बेनतीजा रहे हैं. वहीं 13 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया है. मतलब, इंग्लैंड ने 13-0 से पाकिस्तान पर अपने दबदबे की कहानी लिखी है.
अगले 2 मुकाबले भी दमदार टीमों के खिलाफ
महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से हार जाती है तो फिर कहना गलत नहीं होगा कि उसके टूर्नामेंट से बाहर होने का रास्ता भी तैयार हो जाएगा. क्योंकि अगले दो मुकाबले जो हैं वो भी आसान नहीं है कि अगर-मगर का चांस रहने पर बात भी बने. पाकिस्तान को इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड का सामना करना है और फिर साउथ अफ्रीका की चुनौती का. न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले 17 मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 1 बार जीत सकी है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले 31 मुकाबलों में उसने सिर्फ 6 जीते हैं.
महिला वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका दोनों से पाकिस्तान की टीम 4-4 बार भिड़ी है और हर बार हारी है.

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित