छत्तीसगढ़ में बरसात का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से बदला मौसम का मिजाज
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को इसके प्रभाव से बिलासपुर में दिन में झाड़ी जैसी स्थिति रही। वहीं प्रदेश के अन्य इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ स्थानों पर रात को झमाझम मेघ बरसे। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। पांच अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
4 अक्टूबर का मौसम
मौसम विभाग की माने, तो प्रदेश में चार अक्टूबर को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और भारी बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। पांच अक्टूबर से बारिश की गतिविधि में लगातार कमी होने की संभावना है।
बना हुआ है यह सिस्टम
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि एक अवदाब अंदरुनी ओडिशा के ऊपर स्थित है और यह 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके शुरुआती दौर में उत्तर उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अंदरुनी ओडिशा और उसके बाद उत्तर की ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंचने के बाद, इसके लगातार कमजोर होकर एक चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र के रूप में अगले 24 घंटे में परिवर्तित होने की संभावना है। एक द्रोणिका अंदरुनी ओडिशा के ऊपर स्थित अवदाब के केंद्र से उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश तक छत्तीसगढ़ से होते हुए 1.5 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
बिलासपुर का हाल
इधर शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे, रुक-रुककर बारिश भी होती रही। हल्की बारिश के कारण झड़ी जैसी स्थिति रही। इस वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। नवरात्र के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और झांकी पर भी इसका असर हुआ। हालांकि भक्तों का उत्साह कब नहीं हुआ। अरपा नदी के तट पर देर रात तक भीड़ जुटती रही। मौसम में बदलाव के चलते दिन का तापमान सामान्य से कम रहा। अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।
रात में पारा 24 डिग्री दिन के तापमान में जहां व्यापक गिरावट दर्ज की गई, वहीं रात में तापमान अभी भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान जहां सामान्य से तीन से चार डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान 0.9 डिग्री कम रहा। यही कारण था कि दिन की अपेक्षा रात में हल्की उमस महसूस हुई।

11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती