योगी सरकार का फैसला: दशहरा-दीवाली पर जनरथ और शताब्दी बसों में सफर हुआ सस्ता, किराए में 10% छूट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफा दिया है. यूपी परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी वातानुकूलित बसों के किराए में करीब 10 फीसदी की कमी की गई. वहीं यूपी परिवहन निगम द्वारा एसी बसों में करीब 10 फीसदी की कमी को अग्रिम आदेशों तक जारी रखा जाएगा. हालांकि कुछ बसों पर यह नियम लागू नहीं है.
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. इस निर्णय से यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी. यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो, वातानुकूलित शयनयान जैसी सेवाओं पर लागू होगी. हालांकि, 1 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी.
यात्रियों को मिलेगा फायदा
सरकार ने अलग-अलग कैटेगरी की बस सेवा के लिए किराए में कमी की है. जो 1.45 रुपए प्रति किलोमीटर से 2.10 रुपए प्रति किलोमीटर तक है. हाई एंड (वोल्वो) बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए लिए 2.30 रुपए प्रति किलोमीटर रियायत मिलेगी, जबकि वातानुकूलित शयनयान बसों में सफर करने वाले यात्रियों को 2.10 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से रियायत मिलेगी. परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्री बेहतर सुविधा के साथ ही अब कम किराये में यात्रा कर सकेंगे.
निगम की आय और सेवाओं पर ध्यान
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि निगम की सकल आय पर असर न पड़े इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने हेतु विशेष काउंसिलिंगकी जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि सरकारी मंशा है कि त्योहारी सीजन में हर किसी को बेहतर सुविधा मिल सके. यूपी सरकार राज्य के सभी लोगों के लिए बेहतर काम कर रही है और आम नागरिक तक सुविधाओं का लाभ पहु्ंचाने की कोशिश की जा रही है. किराये में की गई कटौती से यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण