शहर की सुंदरता बिगाड़ने पर निगम की बड़ी कार्रवाई : हॉस्टल पर 35,000 का जुर्माना
इंदौर । नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव के सख्त निर्देश पर शहर की स्वच्छता और सुंदरता को धूमिल करने वालों के विरुद्ध निरंतर चालानी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम ने स्टैंजा लिविंग हॉस्टल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 35,000 (पैंतीस हजार रुपए) का जुर्माना लगाया।
झोन क्रमांक 13, वार्ड क्रमांक 74 में यह कार्रवाई झोनल अधिकारी तन्मय सिंह और मुख्य सीएसआई अभिषेक जादौन द्वारा की गई।
निगम अधिकारियों के अनुसार, हॉस्टल द्वारा भंवरकुआं से आईटी पार्क चौराहा और इंद्रपुरी कॉलोनी क्षेत्र में सड़क के सेंट्रल डिवाइडर पर अवैध रूप से बैनर–पोस्टर लगाए गए थे। शहर के सौंदर्य और नियमों का यह गंभीर उल्लंघन था, जिसके चलते संबंधित संस्था के विरुद्ध 35,000 का चालान किया गया।
नगर निगम इंदौर ने नागरिकों एवं संस्थाओं से अपील की है कि वे शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्य को बनाए रखने में सहयोग करें और नियमों का कड़ाई से पालन करें।

अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक
संसद का दृश्य भावुक: 19 सांसदों की शपथ, व्हीलचेयर पर नजर आए शरद पवार
सुरक्षा में बड़ी चूक! विधानसभा परिसर में हंगामा, स्पीकर की गाड़ी पर स्याही फेंकी
घर में सेंध, लेकिन सोना-चांदी छोड़ गए चोर; पुलिस भी चकराई
स्कूल परिसर में मधुमक्खियों का कहर, वंदना कॉन्वेंट में अफरा-तफरी, कई घायल
NH-130 जाम, गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं, लोगों का गुस्सा भड़का
आशीष पांडेय का नाम इस्तेमाल कर किया अपराध, पुलिस अलर्ट
IPL से संन्यास पर अश्विन का खुलासा, अंदर की कहानी आई सामने
पैनिक बटन-VLTD नहीं तो परमिट रद्द, सरकार का बड़ा फैसला