RCB के भविष्य पर बड़ा अपडेट, ललित मोदी बोले– ‘चैंपियन टीम में हो सकते हैं बदलाव’
नई दिल्ली: क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बिकने वाली है? ये सवाल इसलिए क्योंकि IPL शुरू करने में जिन ललित मोदी का बड़ा हाथ रहा है, उन्होंने इसे लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने जो संकेत छोड़े हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि IPL 2025 की ये चैंपियन टीम अब अपने नए मालिक के तलाश में हैं. ललित मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस बारे में जानकारी दी है. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि इस फ्रेंचाइजी में अभी निवेश करना नए निवेशकों के लिए क्यों फायदे का सौदा या बेहतर मौका हो सकता है?
ललित मोदी ने RCB पर दिया अपडेट
ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पहले तो RCB के बिकने को लेकर बस अफवाहें थीं लेकिन अब लगता है कि मालिकों ने RCB को अपनी बैलेंस शीट से हटाकर बेचने का फ़ैसला कर लिया है.
उन्होंने आगे लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि ये टीम बिकने के लिए एक फ्रेंचाइजी के तौर पर पूरी तरह से उपलब्ध होगी. और, इसमें कोई बड़ा ग्लोबल फंड या सॉवरेन फंड निवेश कर सकता है. उन्होंने कहा कि इससे बेहतर निवेश का कोई और मौका नहीं हो सकता. जो भी RCB को खरीदेगा, उसे मेरी शुभकामनाएं रहेंगी.
ललित मोदी ने आगे कहा कि RCB मूल्यांकन का नया रिकॉर्ड बना सकती है, जो दिखाएगा कि आईपीएल न केवल सबसे तेजी से बढ़ने वाली ग्लोबल स्पोर्टिंग ली है. बल्कि सबसे मूल्यवान भी है.
गुजरात टाइटंस के बाद अब RCB भी बिकेगी?
रॉयल चैेलेंजर्स बेंगलुरु अगर बिकती है, जिसके संकेत ललित मोदी ने दिए हैं, तो ये बिकने वाली पहली फ्रेंचाइजी नहीं होगी. इससे पहले गुजरात टाइटंस को भी पिछले सीजन से पहले उसका नया मालिक मिला था. गुजरात टाइटंस को टॉरेंट ग्रुप ने खरीदा था. बहरहाल, RCB अगर बिक्री की ओर बढ़ती है, उस पर कौन दांव लगाता है, ये देखना दिलचस्प रहेगा.
IPL में RCB सिर्फ मौजूदा चैंपियन टीम ही नहीं है. बल्कि, ये एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिससे गेल, डिविलियर्स, विराट कोहली जैसे बड़े सितारे खेल चुके हैं. विराट कोहली शुरू से ही इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण