मौत से पहले की अपील ने बनाया मामला हाई-प्रोफाइल—कारोबारी चिंटू शुक्ला ने चिट्ठी लिखकर नदी में कूदकर दी जान, शमीमा बानो का नाम आया सुर्ख़ियों में
रायबरेली: कोर्ट-कचहरी का चक्कर कितना खतरनाक हो सकता है, ये यूपी के रायबरेली में देखने को मिला। 18 साल से चल रहे मुकदमे से परेशान होकर कॉस्मेटिक कारोबारी ने बुधवार रात सई नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। घरवालों को पता चला तो वे भागकर वहां पहुंचे। पुलिस और बचाव दल ने काफी प्रयास किया। गुरुवार सुबह उनका शव बरामद हुआ। नदी किनारे दो सुसाइड नोट मिले हैं। पहले सुसाइड नोट में 58 साल के कारोबारी राजेंद्र उर्फ चिंटू शुक्ला ने लिखा है कि वह मुकदमा लड़ते लड़ते हार गए हैं। अब उनके पास दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। घर के सभी बड़े बुजुर्गों को मेरा सादर प्रणाम। हो सके तो मुझे माफ कर देना।
'एससी-एसटी केस में मैं मुख्य अभियुक्त हूं'
दूसरा सुसाइड नोट एससी-एसटी कोर्ट को लिखा गया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि जज साहब, चिंटू शुक्ला का मुकदमा आपके यहां चल रहा है। इसमें शमीमा बानो को भी मुजरिम बनाया गया है। इस केस में मुख्य अभियुक्त मैं हूं। मैं तो दुनिया छोड़कर जा रहा हूं पर शमीमा बानो को बाइज्जत बरी करने की कृपा करें।
चिंटू शुक्ला ने शादी नहीं की थी
पुलिस ने बताया कि चिंटू शुक्ला के भाई मंटू शुक्ला ने शिकायत दर्ज कराई है। मंटू शुक्ला कलेक्ट्रेट के रिटायर कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि चिंटू शुक्ला उनके छोटे भाई हैं। उन्होंने विवाह नहीं किया था। बुधवार देर रात जब उनको पता चला तो वे भागकर सई नदी किनारे पहुंचे।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण