MP में मौसम ने बदला रूख: उमस और गर्मी बढ़ी, अब अगले 24 घंटे बाद फिर से मूसलाधार बरसेंगे बादल – IMD अलर्ट जारी
भोपालः मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। हांलाकि बारिश की रफ्तार कम हो गई है। शुक्रवार की स्थिति में पिछले 24 घंटे के दौरान शहडोल जिले में भारी बारिश हुई। वहीं, नर्मदापुरम, शहडोल, जबलपुर संभाग के सभी जिलों में पानी गिरा। खंडवा, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, मैहर, रीवा, सीधी और सिंगरौली जिले में भी बारिश हुई।
मानसून वापसी के आसार
मौसम विभाग के अनुसार इस समय प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है। लेकिन 15 सितंबर के बाद से देश से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। यानि 15 सितंबर के बाद से मानसून की वापसी हो सकती है।इसके साथ ही मौसम विभाग में शनिवार को भी प्रदेश के करीब 25 से अधिक जिलों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जबकि छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
यहां गरज चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश की अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जिन जिलों में बिजली गिरने की घटनाएं और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। उनमें भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदा पुरम, बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा शामिल हैं।
बारिश के आंकड़े
वर्तमान समय तक प्रदेश में औसत 41 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। यह प्रदेश के औसत कोटे से 11 फीसदी अधिक है। इसके साथ प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। लेकिन वहीं, इंदौर और उज्जैन संभाग के हाल बुरे हैं। मालवा-निमाड़ के 5 जिले खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी में 27 इंच से भी कम बारिश हुई है।

बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट