इंदौर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्रियों की जान बची
इंदौर: शुक्रवार सुबह दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी सामने आने के बादइमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उडान संख्या आईएक्स-1028 के पायलट को लैंडिंग से ठीक पहले इंजन में गड़बड़ी का पता चला। सुरक्षा को देखते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान में सवार थे 161 यात्री
जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही इंदौर एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और CISF की टीमें रनवे के आसपास अलर्ट मोड पर तैनात कर दी गईं। विमान ने सुबह 9:54 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।
विमान की जांच हुई
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीम फिलहाल विमान की जांच में जुटी है। खराबी के कारण विमान यहीं खड़ा है और इसकी वापसी उड़ान आईएक्स-1029, जो सुबह 10:05 बजे इंदौर से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थी, उसे रद्द कर दिया गया है।
दिल्ली से ही देर से आई
मिली जानकारी के अनुसार यह फ्लाइट दिल्ली से देरी से रवाना हुई थी। आमतौर पर यह सुबह 6:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 8:15 बजे इंदौर पहुंचती है, लेकिन शुक्रवार को यह 8:28 बजे दिल्ली से चली। जब फ्लाइट इंदौर के करीब पहुंच रही थी, तभी इसके बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आई। पायलट ने तत्काल ATC को अलर्ट किया, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग के लिए रनवे पर सभी इंतजाम किए गए। फिलहाल एयरलाइन की तकनीकी टीम इंजन में खराबी के सही कारण का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही विमान को दोबारा उड़ान की अनुमति दी जाएगी।

हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भावुक हुए पीएम मोदी: 'माताओं-बहनों से मांगी माफी, बोले- मेरे लिए देशहित सर्वोपरि'