तुलसी विवाह कब है? इसके बाद बजनी शुरू होंगी शहनाइयां
हर साल 24 एकादशियां आती हैं, और हर एकादशी का अपना विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है. धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ मास की एकादशी यानी हरिशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में योगनिद्रा के लिए चले जाते हैं, जिसके बाद से सभी शुभ और मांगलिक कार्य बंद हो जाते हैं.
इसके बाद, भगवान विष्णु कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की देवउठान एकादशी के दिन अपनी निद्रा से जागते हैं, और इसी दिन तुलसी विवाह के साथ शुभ कार्यों की फिर से शुरुआत होती है. आइए, देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि इस साल तुलसी विवाह कब है और नवंबर महीने में शुभ कार्यों की शुरुआत कब से होगी.
तुलसी विवाह की तिथि
इस साल 1 नवंबर 2025 को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा. पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 1 नवंबर को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर हो रही है और इसका समापन अगले दिन 2 नवंबर को सुबह 5 बजकर 11 मिनट पर होगा. चूंकि एकादशी तिथि पूरे दिन भर 1 नवंबर को रहेगी. इसलिए इसी दिन तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाना शुभ है. इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम देवता और माता तुलसी का विवाह कराया जाता है. जिससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है.
तुलसी विवाह के बाद शुरू होंगे शुभ कार्य
पंडित नंदकिशोर मुद्गल ने बताया कि तुलसी विवाह के साथ ही शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है. इसके बाद शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, और जनेऊ जैसे सभी मांगलिक कार्य शुरू किए जा सकते हैं. इस साल 2025 में तुलसी विवाह के बाद 20 नवंबर से शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी क्योंकि इसी दिन से विवाह के लिए शुभ लग्न शुरू हो रहे हैं.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण