श्रुति हासन बोलीं- साउथ के सितारे रहते हैं जमीन से जुड़े, बॉलीवुड में दिखती है अलग तस्वीर
मुंबई : अभिनेत्री श्रुति हासन ने हाल ही में बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम करने के अपने अनुभव को साझा किए। उन्होंने बताया कि साउथ के सितारे बॉलीवुड के सितारों की तुलना में अधिक विनम्र और ईश्वर भक्त होते हैं।
साउथ और बॉलीवुड में बताया अंतर
हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ एक इंटरव्यू में श्रुति ने कहा कि उन्होंने कहा कि बॉलीवुड की तुलना में साउथ में जागरूकता और आध्यात्मिकता का स्तर अधिक है। साउथ के अभिनेता विनम्र रहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि 'सरस्वती का आशीर्वाद उनसे दूर न जाए।' श्रुति ने बताया कि साउथ के सेट पर छोटी-छोटी परंपराएं निभाई जाती हैं, जैसे सुबह नारियल रखना या किसी देवता की तस्वीर सेट पर रखना। सेट पर नियमों का पालन होता है, साथ ही अभिनेता और कर्मचारी इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे कैसे व्यवहार करते हैं।
कैसे साउथ है ज्यादा बेहतर
श्रुति ने आगे कहा कि साउथ में लोग सादगी पसंद करते हैं। वहां लोग बहुत पैसे होने के बावजूद साधारण कपड़े पहनते हैं और पुरानी कारों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ कला के माध्यम हैं। अच्छी फिल्म, कहानी या गाना ही असली माध्यम है। हमारा काम कला को लोगों तक पहुंचाना है।' श्रुति ने आगे कहा कि संगीत सीखने और लंबे समय तक लोगों के साथ काम करने से उन्हें विनम्र रहना और अपना काम पूरी मेहनत से करना सीखने में मदद मिली।
श्रुति का करियर
श्रुति ने बॉलीवुड में 'लक', 'दिल तो बच्चा है जी' और 'डी-डे' जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वे रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में नजर आईं, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव