रिक्टर पैमाने पर 3.7 तीव्रता का भूकंप, पाकिस्तान में हिली धरती
हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. तीन बजकर 27 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.3 थी. भूकंप का केंद्र चंबा में था. वहीं, पाकिस्तान में भी धरती डोली है. 2 बजकर 38 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 थी. दोनों जगहों पर फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. मगर एक पल के लिए दोनों जगहों पर दहशत का माहौल बन गया.
पाकिस्तान में 3.7 तीव्रता का भूकंप
पाकिस्तान में 2 बजकर 38 मिनट पर भूकंप आया. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 थी. पाकिस्तान में रविवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई थी. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आए गए और अपने घरों से बाहर आ गए.
भूकंप आने पर क्या करें?
भूकंप के दौरान सतर्क रहें और धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें, जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान तक पहुंच सकें.
इसके साथ ही भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक ही रहें जब तक कि आपको यह न लगे कि अब बाहर निकलना सुरक्षित है.
अगर भूकंप के झटके तेज महसूस हो रहे हैं तो आप तत्काल अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें.
क्यों और कैसे आता है भूकंप?
दरअसल, धरती के अंदर मौजूद प्लेटों के आपस में टकराने के चलते भूकंप आता है. भू-विज्ञान के जानकार बतातें हैं कि हमारी धरती 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इन प्लेटों के टकराने पर जो ऊर्जा निकलती है, उसे भूकंप कहा जाता है.
जानकारी के मुताबिक, धरती के नीचे मौजूद ये प्लेटें बेहद धीमी रफ्तार से घूमती रहती हैं. हर साल ये प्लेटें अपनी जगह से 4-5 mm खिसक जाती हैं. इस दौरान कोई प्लेट किसी से दूर हो जाती है तो कोई किसी के नीचे से खिसक जाती है. इसी दौरान प्लेटों के टकराने से भूकंप आता है.
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक