छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली वारदात, आईईडी विस्फोट में जवान ने दी शहादत
जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से डीआरजी के एक जवान बलिदान हो गया। वहीं तीन जवान घायल हुए हैं। जो अब खतरे से बाहर हैं।
जानकारी के मुताबिक, रविवार को डीआरजी की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सोमवार की सुबह नेशनल पार्क इलाके में आईईडी विस्फोट होने से डीआरजी के एक जवान दिनेश नाग बलिदान हो गए।
विस्फोट की चपेट में आकर तीन अन्य जवान घायल भी हुए हैं, हालांकि राहत की बात यह है कि तीनों की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए इवेक्यूएट कर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
पुलिस ने बताया गया है कि अभियान समाप्त होने के बाद इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप