भारत-पाक मुकाबले से पहले ही खिलाड़ियों ने पकड़ी किनारा करने की राह, एशिया कप पर असर तय
नई दिल्ली : एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है, जिसमें भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 सितंबर को है. मगर उस मुकाबले से पहले सरगर्मी बढ़ी हुई है. और, उसकी वजह है मुकाबले के विरोध में उठ रही आवाज. उसका बहिष्कार करने की मांग. आए दिन ऐसे खिलाड़ियों की लिस्ट लंबी होती जा रही हैं, जिनका ये मानना है कि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला एशिया कप में नहीं होना चाहिए. भारत को पाकिस्तान के साथ नहीं खेलना चाहिए. इस मसले पर सबसे लेटेस्ट बयान केदार जाधव का आया है.
पाकिस्तान से नहीं खेलना चाहिए- केदार जाधव
सलमान खान के फैन माने जाने वाले केदार जाधव भारतीय क्रिकेटर होने के साथ-साथ BJP के नेता भी है. उन्होंने एशिया कप में पाकिस्तान से खेलने का बहिष्कार करते हुए कहा कि भारतीय टीम को उससे किनारा कर लेना चाहिए. उनके मुताबित वो ये जरूर चाहेंगे कि भारत जहां भी खेले, वहां जीते. मगर, वो मैच नहीं होना चाहिए. वो मुकाबला उन्हें नहीं खेलना चाहिए. केदार जाधव ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और कहा कि वो एक हिट और सफल मिशन था.
भज्जी से अजहर तक सब कर चुके हैं मना
एशिया कप में पाकिस्तान से भारत के खेलने का बहिष्कार करने वाले केदार जाधव अकेले क्रिकेटर नहीं हैं. उनसे पहले इस मामले पर हरभजन सिंह भी अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि क्रिकेट बाद में हैं, देश और उसके वीर जवान उससे पहले. हरभजन सिंह, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भी पाकिस्तान के साथ खेलने से मना करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे.
भज्जी की भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी पाकिस्तान के साथ खेलने से मना किया था. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि ये उस पर निर्भर करता है कि बोर्ड क्या सोचता है.
इस पाक क्रिकेटर ने क्यों मनाया ना खेले भारत?
हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के ना होने की दुआ करते दिखे थे. वो हालांकि, उनकी वजह दूसरी थी. दरअसल, बासित अली को ये डर है कि एशिया कप में मुकाबला हुआ तो मौजूदा हालात में पाकिस्तानियों को इंडिया वाले खूब मारेंगे.

आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश
पाकिस्तान के हमले के बाद अफगानिस्तान में हड़कंप
सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं