बिजली विभाग में 77 करोड़ घोटाले का आरोप लगाया सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने
कोरबा । नगर पालिक निगम कोरबा सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने बिजली विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का आरोप लगा उक्त मुद्दा जोर-शोर से उठाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। उन्होंने इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कर संबंधित दोषियों पर एफआईआर और शासन की राशि वसूली की सख्त मांग करी हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण विभाग के आरडीएसएस योजना से जुड़ा है, जिसके तहत लगभग 77 करोड़ रुपये की लागत से कोरबा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए केबल बिछाने का ठेका दिया गया था। लेकिन, आरोप है कि ठेका कंपनी ने घटिया क्वालिटी के केबल लगाए और कई क्षेत्रों में तो सिर्फ कागजों में ही केबलिंग का काम दिखाया गया, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि पुरानी बस्ती और आसपास के कई वार्ड में आज भी ठीक से बिजली आपूर्ति नहीं हैं, क्योंकि लगाए गए केबल तकनीकी मानकों पर खरे नहीं उतरते। उन्होंने आरोप लगाया कि भौतिक सत्यापन के बिना ही विभाग ने ठेकेदार को करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया, जो सीधे तौर पर अधिकारियों/ठेकेदारों की मिलीभगत कि और इशारा करता हैं।
उन्होंने इसे गंभीर वित्तीय घोटाला बताते हुए कहा कि “केंद्र और राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बात कर रही हैं, ऐसे में जनता को दिखाना जरूरी है कि 77 करोड़ रुपये के इस घोटाले पर सरकार ने सख्त कदम उठाए। दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर पूरी राशि वसूल की जाए।”
स्थानीय नागरिकों में भी इस मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त हैं। उनका कहना है कि शासन की यह राशि जनता के विकास कार्यों के लिए थी, जिसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण