राजा रघुवंशी के घर घुसा फर्जी टीआई, ऐसे हुआ भंडाफोड़
इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में हर दिन कोई ना कोई नई बात सामने आ रही है। गुरुवार यानी 14 अगस्त को एक शख्स पुलिस की वर्दी में राजा के घर पहुंच गया। यहां वह राजा के पिता से पूछताछ करने लगा, राजा मां ने बेटों को फोन करके इस बारे में पूरी जानकारी दी।
नकली टीआई ने राजा के घर पहुंचकर की पूछताछ
दरअसल, गुरुवार के दिन राजा का भाई विपिन रघुवंशी घर पर नहीं था। पुलिस की वर्दी में नकली टीआई घर पहुंच कर राजा के पिता से बात कर रहा था। तभी शाम लगभग 6 बजे मां उमा रघुवंशी ने विपिन को फोन करके बताया कि एक पुलिसकर्मी वर्दी में घर आया है। उसके कंधे पर तीन स्टार लगे हैं, जब विपिन उसके बारे में मां से नाम और पहचान पूछा तो मां ने कहा कि पिताजी उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं।
राजा मेरा दोस्त था
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद राजा रघुवंशी के भाई विपिन और सचिन घर पहुंचे। उन्होंने जब उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो उसने खुद को रेलवे में पदस्थ बताते हुए उज्जैन में पोस्टिंग की बात कही और अपना नाम बजरंग लाल बताया। उसने दावा किया कि राजा रघुवंशी उसका दोस्त था, उन दोनों की मुलाकात साल 2021 में महाकाल मंदिर में हुई थी।
आईडी मांगने पर बहस करने लगा
जब विपिन को उसके बातों पर संदेह हुआ। तभी विपिन ने उससे कहा कि उस समय कोविड का समय था और लॉकडाउन चल रहा था।उस समय राजा कहीं आता-जाता नहीं था। जब बजरंग से आईडी कार्ड मांगा तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। उसने बात को घुमाना शुरू कर दिया और बहस करने लगा। इसके बाद देर रात को विपिन रघुवंशी ने राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की और नकली टीआई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे थाने ले आई।
राजा की मौत का दुख बांटने आया हूं
नकली टीआई ने कहा कि वह राजा की मौत का दुख साझा करने आया है। पुलिस मौके पर पहुंची और जब जांच की गई तो पता चला कि बजरंग लाल रेलवे का कर्मचारी नहीं है और ना ही वह कोई पुलिस अधिकारी है। उसके पास कोई नियुक्ति आदेश या पहचान पत्र भी नहीं था।
पूछताछ के बाद कबूला झूठ
राजेंद्र नगर थाना टीआई नीरज बिरथरे ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी ने स्वीकार किया कि वह झूठ बोल रहा था. उसने बताया कि सोशल मीडिया पर राजा की मौत की खबर देखकर वह परिवार को ठगने के इरादे से आया था. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि बजरंग लाल पहले भी नकली पुलिसकर्मी बनकर वारदात कर चुका है. वहीं पुलिस के मुताबिक, नकली टीआई की पहचान राजस्थान में रतनगढ़ निवासी बजरंग लाल जाट के रूप में हुई है.

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण