सारा के इंस्टाग्राम पोस्ट से फैली अटकलें, क्या साथ में छुट्टियां मना रहे थे अर्जुन-सानिया?
नई दिल्ली : क्रिकेट की क्रीज के तो अर्जुन तेदुलकर खिलाड़ी हैं ही. अब वो जीवन की पिच पर भी उतर चुके हैं. उन्होंने अपनी लाइफ की सेकंड इनिंग में एंट्री लेने की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है. ऐसी रिपोर्ट है कि 13 अगस्त को एक निजी समारोह में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और बिजनेसमैन रवि घई की ग्रैंडडाउटर सानिया चंडोक की सगाई कर दी गई. मतलब, अब दोनों शादी के बंधन में बंधने से ज्यादा दूर नहीं हैं. अब सवाल है कि क्या अर्जुन और सानिया एक दूसरे को पहले से जानते थे? इस सवाल का जवाब दावे के साथ तो नहीं दिया जा सकता, लेकिन सारा तेंदुलकर के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से जितना पता चलता है, उसके मुताबिक लगता यही है कि दोनों में पहले से ही जान-पहचान रही है. इतना ही नहीं उस पोस्ट से अर्जुन तेंदुलकर के दुबई ट्रिप के दौरान सानिया चंडोक की भी वहां मौजूदगी का पता चलता है.
दुबई में अर्जुन-सानिया, सारा के पोस्ट से चला पता!
अब सवाल है कि सारा तेंदुलकर के इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐसा है क्या? वो पोस्ट अर्जुन और सारा के दुबई ट्रिप के तस्वीरों की है. खास बात ये है कि उस पोस्ट में शेयर की गई एक तस्वीर में सारा तेंदुलकर अपने भाई अर्जुन के साथ तो दिख ही रही हैं. लेकिन, दूसरे में उनके साथ सानिया चंडोक भी दिख रही है. दोनों तस्वीरें दुबई की ही हैं, उसका पता सारा के दोनों में सेम कपड़े और तस्वीर के पीछे की बैकग्राउंड से भी चलता है. दावा तो नहीं मगर सारा तेंदुलकर के शेयर की इन तस्वीरों और इंस्टाग्राम पोस्ट से साफ है कि अर्जुन तेंदुलकर के दुबई में होने के दौरान अब उनकी मंगेतर हो चुकीं सानिया चंडोक भी वहीं थीं.
सारा का ये पोस्ट भी बहुत कुछ कहता है
सारा तेंदुलकर ने दुबई ट्रिप की तस्वीरें तो 10 जून को इंस्टाग्राम पर डाली थीं. मगर, सानिया चंडोक ही उनकी होने वाली भाभी हैं, उसका पता उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट की 19 मार्च 2025 की तस्वीरों से भी चलता दिखता है. उस पोस्ट में सारा, अपनी होने वाली भौजाई सानिया चंडोक के साथ दिख रही हैं और कैप्शन में उन्होंने लिखा है- माई प्लस वन फोरएवर.
सारा और अर्जुन दोनों सानिया चंडोक को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. वहीं सानिया भी उन्हें फॉलो करती हैं. इसके अलावा साथ की तस्वीरें तो है ही. इससे साफ है कि ये जान-पहचान नई नहीं हैं और खबरों के मुताबिक जिसे अब एक नए रिश्ते का नाम दे दिया गया है.
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक