स्पेन में एक्टर लियोनार्डो की तलाशी, पुलिस ने नहीं पहचाना हॉलीवुड स्टार
मुंबई : हॉलीवुड सुपरस्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो सिनेमा जगत की एक जानी-मानी हस्ती हैं। लेकिन स्पेन के इबीसा शहर में पुलिस अधिकारी लियोनार्डो डिकैप्रियो को नहीं पहचान पाए। जिसके चलते सुपरस्टार को शर्मिंदा होना पड़ा और जांच की एक पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
नहीं पहचान पाई स्पेनिश पुलिस
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियोनार्डो डिकैप्रियो इबीसा में एक टकीला पार्टी में शामिल होने पहुंचे। लेकिन इस दौरान स्पेनिश पुलिस के अधिकारी उन्हें नहीं पहचान पाए। स्पेनिश पुलिस ने उन्हें शराब पार्टी में शामिल होने वाला एक स्थानीय व्यक्ति समझ लिया। जिसके बाद अभिनेता और उनके दोस्तों को नियमित जांच के लिए पार्टी के बाहर ही रोक लिया गया।
ऑल ब्लैक कपड़ों में टकीला पार्टी में पहुंचे थे लियोनार्डो
लियोनार्डो अक्सर पब्लिक अपना चेहरा ढककर ही सार्वजनिक स्थानों पर नजर आते हैं। लेकिन इस बार टकीला पार्टी में शामिल होने के लिए वो बिना मास्क के निकले। ऑल ब्लैक कपड़ों में लियोनार्डो बेसबॉल टोपी और सोने की चेन पहने टकीला पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में लियोनार्डो तलाशी का इंतजार करते हुए चुपचाप अपना फोन स्क्रॉल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में एक महिला की आवाज सुनाई दे रही है, जो कह रही है कि वे अभी मेरी पूरी तलाशी ले रहे हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वो महिला कौन थी।
लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा और हस्तियां भी थीं मौजूद
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने लियोनार्डो को कोई खास तवज्जो नहीं दी। वहां हर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई और उसकी पहचान की गई। लियोनार्डो के अलावा पार्टी में कई और मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं, शायद इसीलिए पुलिस को पहले पता ही नहीं चला कि लियोनार्डो डिकैप्रियो कौन हैं। इसलिए उन्हें जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया। यह प्राइवेट पार्टी थी, जो एक विला में आयोजित की गई थी। इस पार्टी को पैट्रन टकीला और स्पेनिश अभिनेता-गायक एरॉन पाइपर ने होस्ट किया था। इसके अलावा रैपर ट्रैविस स्कॉट जैसी कुछ हस्तियों को तो कथित तौर पर अंदर जाने तक से मना कर दिया गया था, लेकिन केंडल जेनर और टोबी मागुइरे जैसे अन्य लोग बिना किसी परेशानी के अंदर पहुंच गए।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक