बहुत समझाया लेकिन नहीं मानी, परिवार ने की तमन्ना की निर्दय हत्या
अलीगढ : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने युवती के पिता, सौतेली मां और नाना को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया है।
गिरफ्तार पिता ने पुलिस को बताया कि वह एक युवक से शादी करना चाहती थी जिसका चाल-चलन ठीक नहीं था। परिवार वालों ने उसे बहुत समझाया मगर नहीं मानी। वह उसके साथ दो दफा घर से जा चुकी थी। बिरादरी में बदनामी हो रही थी इसलिए उसे मार डाला।
आरोपियों को मंगलवार सुबह सलेमपुर बंवा से गिरफ्तार किया गया। सादाबाद के गांव बहरदोई में खेतों से होकर जा रहे रजबहे में दो दिन पहले 10 अगस्त को एक युवती का बोरे में बंद धड़ मिला था। कुछ ही दूरी पर उसका सिर भी मिल गया था।
घर का ताला लगाकर फरार हुए आरोपी
पुलिस ने शव की पहचान के लिए ग्राम प्रधानों के व्हाटसएप ग्रुप पर फोटो शेयर की। जिससे उसकी शिनाख्त अलीगढ़ में अकराबाद क्षेत्र के गांव अधीना निवासी हसरत अली की बेटी तमन्ना (21) के रूप में हुई। पुलिस जब गांव पहुंची तो घर पर ताला लगा था और परिवार के सभी लोग फरार थे।
पुलिस ने तीनों को पकड़ा
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस मामले में तमन्ना के पिता हसरत अली, उसकी दूसरी पत्नी रानी, रानी के पिता रज्जो पहलवान उर्फ राजू निवासी अल्हेपुर थाना चंदपा हाथरस को गिरफ्तार किया है।
प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी तमन्ना
इन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि तमन्ना के एक युवक से प्रेम संबंध थे। वह दो दफा उसके साथ घर से चली गई थी। बार-बार समझाने के बाद भी उसी से शादी की जिद पर अड़ी थी।
एसपी ने बताया कि हसरत ने अपने ससुर रज्जो पहलवान और पत्नी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और तमन्ना को लेकर आठ अगस्त को अल्हेपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंच गया।
धड़ को बोरे में बंद कर रजबहे में फेंका
यहां तीनों से उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को बोरे में बंद कर रजबहे में फेंक दिया और सिर कुछ दूर आगे जाकर फेंका। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
पिता ने पीटा तो चाचा के पास रहने लगी थी
जुलाई माह में तमन्ना प्रेमी के साथ चली गई थी, लौटकर घर आने के बाद पिता और सौतेली मां ने उसे पीटा था, इसके बाद से वह अपने चाचा फारुख के पास रहने लगी थी। पिता ने बताया कि घटना वाले दिन भी वह घर छोड़कर जा रही थी, तब रास्ते में उन्होंने उसे पकड़ा था, इसके बाद उसे अल्हेपुर में लेकर पहुंच गए।
पहली पत्नी को निकाल दिया था घर से
पुलिस के अनुसार, हसरत की शादी 2005 में फिरदौस पुत्री रफीक निवासी चुरसैन थाना चंदपा हाथरस के साथ हुई थी, उससे उसे दो पुत्रियां पैदा हुई। करीब छह साल पहले हसरत ने फिरदौस को घर से निकाल दिया था। तमन्ना व उसकी छोटी बहन निशा को उसने अपने पास रख लिया था। उसके बाद अल्हेपुर निवासी रानी से शादी कर ली थी।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अलीगढ़ निवासी तमन्ना की झूठी आन के लिए पिता, सौतेली मां और नाना ने ही सिर धड़ से अलग कर दिया था और शव के दोनों हिस्से अल्हैपुर रजबहे में फेंक दिए थे। पुलिस ने मंगलवार को घटना का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा