734 कार्टून में छिपी थी 51 लाख की शराब, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अवैध तरीके से छत्तीसगढ़ में खपाने के लिए लाई गई शराब को जशपुर पुलिस ने पकड़ा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शराब पंजाब से आई थी। उसे झारखंड के रास्ते छत्तीसगढ़ में सप्लाई करना था। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में अवैध शराब छत्तीसगढ़ आ रही है जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की।
51 लाख रुपये की पकड़ी गई शराब
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 51लाख रुपये है। शराब को पंजाब के चंडीगढ़ से रांची होते हुए जशपुर के रास्ते ट्रक में भरकर लाया जाया जा रहा था। जिसे सिटी कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर घर दबोचा हैं। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर चीमा राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना
एएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन चलाकर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। जशपुर पुलिस की सूत्रों से जानकारी मिली कि यूपी पासिंग गाड़ी नम्बर में पंजाब के चंडीगढ़ से जशपुर के रास्ते झारखंड रांची शराब का बड़ा खेप ट्रक में भरकर तस्करी करते ले जाया जा रहा था। जिसे घेराबंदी कर नेशनल हाइवे 43 आगडीह के पास ट्रक को रोका गया।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान ट्रक से 734 कार्टून में 6588 लीटर शराब बरामद हुई है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 51 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि आरोपी ड्राइवर चीमा राम राजस्थान का रहने वाला है। उसे आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
रायपुर में भी हुई थी कार्रवाई
इससे पहले सोमवार को रायरपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था। ड्रग्स तस्करों के पास से हेराइन बरामद हुई थी जिसका मार्केट में कीमत करीब 1 करोड़ थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय