शिक्षा और विकास पर भड़के अखिलेश, बोले – BJP सिर्फ नफरत की राजनीति करती है
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई जा रही PDA (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) पाठशाला को पुलिस या प्रशासन नहीं रोक सकता। सपा कार्यकर्ता तब तक बच्चों को पढ़ाते रहेंगे, जब तक सरकार खुद इन स्कूलों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति नहीं कर देती। यह बयान अखिलेश यादव ने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान दिया।
सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी विचारधारा की यही ताकत है कि जब सरकार अपने कर्तव्यों से मुंह मोड़ लेती है, तब जनता के लिए समाजवादी कार्यकर्ता खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वयं उन स्कूलों का दौरा करना चाहिए जहां छतें गिर रही हैं और बच्चे घायल हो रहे हैं। यह हालात दर्शाते हैं कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था चरमरा चुकी है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार खुद स्वीकार चुकी है कि कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं और कुछ को दूसरे स्कूलों में मिला दिया गया है। इसका सीधा असर बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शिक्षक नहीं दे सकती तो समाजवादी पार्टी अपने संसाधनों से बच्चों की शिक्षा जारी रखेगी।
अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी
सिर्फ शिक्षा ही नहीं, सपा प्रमुख ने प्रयागराज में बाढ़ जैसे हालातों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा सरकार ने दावा किया था कि 20 हजार करोड़ रुपये से विकास कार्य हुए हैं, लेकिन थोड़ी बारिश में ही पूरा शहर डूब गया। यह किस विकास मॉडल की तस्वीर है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ कागजों पर काम कर रही है, जमीनी सच्चाई कुछ और है। सांसद इकरा हसन और डिंपल यादव पर की गई विवादित टिप्पणियों को लेकर भी अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महिला सांसदों के खिलाफ इस तरह की भाषा BJP की मानसिकता को उजागर करती है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि महिला अस्मिता पर हमला है।
PDA को जितना दबाएंगे उतना उभरेगा
जातीय और धार्मिक आधार पर हो रही पुलिस कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई कार्य गैरकानूनी है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कार्रवाई किसी एक जाति या धर्म विशेष को निशाना बनाकर नहीं होनी चाहिए। यह संविधान विरोधी है। न्यायपालिका को इसका संज्ञान लेना चाहिए। हम इस मामले को कोर्ट में ले जाएंगे। अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि PDA को जितना दबाया जाएगा, वह उतनी ही ताकत से उभरेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर संघर्ष करती रहेगी।

CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला