दो युवतियों को हुआ ‘प्यार’, घर से हो गईं फरार, अब परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां आपस में रिश्तेदार दो लड़कियां घर से फरार हो गईं। दोनों लड़कियों को एक दिन घरवालों ने गलत हरकतें करते हुए पकड़ा था। इसके बाद से दोनों पर पाबंदी लगा दी थी। घर आना जाना बंद कर दिया था। दोनों लड़कियों को यह पाबंदी रास न आई और शुक्रवार को मौका पाकर घर से फरार हो गईं। अब घरवालों ने दोनों को वापस लाने की पुलिस से गुहार लगाई है।
यह गजब की लव स्टोरी कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र की है। एक की उम्र 19 साल तो दूसरी 28 वर्षीय है। दोनों ने जीने और मरने की कसमें तो काफी पहले खाईं थी अब शादी कर एक होने के लिए घर से कहीं दूर चली गई हैं। 19 साल की युवती के घरवालों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। परिवार ने दूसरे परिवार की युवती पर जाजमऊ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। जाजमऊ क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पास के ही थाना कैंट साइड में रहने वाली अपने रिश्तेदार परिवार की युवती से संपर्क में थी।
समलैंगिक संबंधों के चलते घर से फरार हुईं दोनों
इसके चलते दोनों अकेले में एक दूसरे के घर जाकर मिलतीं थीं। दोनों युवतियों की उम्र के बीच 10 साल का फर्क है। दोनों के बीच प्रेम इस कदर पनपा की 12 दिन पहले जाजमऊ वाली युवती के घर पर दोनों एक कमरे में थीं। दोनों गलत हरकतें करते पकड़ी गईं थीं। इसके बाद दोनों को परिवार वालों ने भला बुरा कहकर एक दूसरे से संबंध खत्म करने को कह दिया था, लेकिन युवतियां घर छोड़ कर फरार हो गईं।
जाजमऊ इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यहां की एक युवती गायब हुई है। उनके परिजनों ने कैंट में रहने वाली युवती के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती के परिवार वालों ने उसे बहला फुसला कर उसके अपहरण करने की आशंका जाहिर की है। साथ ही मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों परिवारों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।

सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन
मैदान पर पर्पल कैप की रेस, होटल में विवाद? रबाडा के वायरल क्लिप से मची खलबली।
सबरीमाला सुनवाई में बड़ा सवाल, क्या स्पर्श से अपवित्र होते हैं देवता?
राजधानी में सियासी हलचल तेज, BJP आज कर सकती है बड़े ऐलान
शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने थपथपाई विभाग की पीठ; नवाचार और टीमवर्क को बताया सफलता का मंत्र।