बुरे फंसे ट्रंप: मंदी के डर से फेड चीफ पर निकाला गुस्सा, बता दिया जिद्दी-मूर्ख
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल को अपने गुस्से का निशाना बनाया है। इस बार उन्होंने सार्वजनिक रूप से उन्हें जिद्दी-मूर्ख कहते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ब्याज दरों में कटौती नहीं की, तो फेड बोर्ड को खुद नियंत्रण संभाल लेना चाहिए। दरअसल, फेडरल रिजर्व ने लगातार पांचवीं बार ब्याज दरों को स्थिर रखा है। वर्तमान में यह दरें 4.25 प्रतिशत से 4.5 प्रतिशत के बीच बनी हुई हैं। जबकि ट्रंप का मानना है कि इन्हें घटाकर 1 प्रतिशत या उससे कम कर देना चाहिए, ताकि उधारी सस्ती हो और बाज़ार को रफ्तार मिले। ट्रंप के मुताबिक, पॉवेल की गलत नीतियों से अमेरिका को खरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, उन्होंने फेड की इमारतों के नवीनीकरण को भी इतिहास का सबसे अक्षम और भ्रष्ट निर्माण कह दिया।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि ‘जेरोम ‘टू लेट’ पॉवेल, एक जिद्दी मूर्ख हैं और अब उन्हें तुरंत ब्याज दरें घटानी चाहिए। अगर वो इनकार करते हैं, तो बोर्ड को नियंत्रण लेना चाहिए और वह करना चाहिए जो ज़रूरी है। ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप पॉवेल पर गुस्सा हुए हैं। गुरुवार को भी उन्होंने उन्हें ‘बेहद राजनीतिक’, ‘गुस्सैल’, ‘मूर्ख’ और ‘देश के लिए भारी नुकसानदेह’ बताया। जेरोम पॉवेल ने ट्रंप की आलोचनाओं पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि ‘ब्याज दरों को लेकर निर्णय बाजार की स्थिरता और वैश्विक जोखिमों को देखकर लिया जाएगा।’ उन्होंने ट्रंप के टैरिफ जैसे फैसलों को भी एक बड़ा अनिश्चित कारक बताया है। हालांकि, इस बार दो बोर्ड सदस्यों ने दरों में कटौती के पक्ष में वोट किया, जिससे संकेत मिला है कि भविष्य में फेड में कुछ नरमी आ सकती है।

'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
EOW ने SMC इन्फ्रा एस्टेट के खिलाफ दर्ज की FIR, डायरेक्टर समेत कई लोग जांच के घेरे में
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति