तेज बारिश का असर: भोपाल में सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, प्रशासन का फैसला
भोपाल : राजधानी भोपाल में लगातार 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बुधवार के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक छुट्टी घोषित कर दी गई है।
शिक्षकों की नहीं रहेगी छुट्टी
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए लिखा है कि जिला भोपाल अंतर्गत अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक समस्त शासकीय एवं अशासकीय (CBSE, ICSE) सहित समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए दिनांक 30.07.2025 को अवकाश घोषित किया जाता है। शिक्षक यथावत शाला में उपस्थित रहेगें। परीक्षा, मूल्यांकन यथावत संचालित होगा।
रैनी डे अवकाश घोषित रहा
राजधानी भोपाल में पिछले दो-तीन से जारी लगातार बारिश के चलते कई कई स्कूलों में आज मंगलवार को रैनी डे अवकाश घोषित किया गया था। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद कुछ स्कूल अलर्ट मोड पर रहे और उन्होंने अपने स्तर पर ही स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया था। इनमें अवधपुरी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ और सेंट जोसफ स्कूल शामिल है। इन स्कूलों ने सुबह 6 बजे ही पेरेंट्स को रैनी डे अवकाश का मैसेज भेज दिए थे।

अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना
PM मोदी का छात्रों को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा नया कानून