पति ने पकड़ी पत्नी की करतूत, अब उल्टा पति को मिल रही धमकियां; थाने में लगाई गुहार
हापुड़ : यूपी के हापुड़ स्थित सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में गुरुवार को प्रेमी के साथ पकड़ी गई प्रेमिका के पति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर जान की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी शरीर के टुकड़े कर नील ड्रम में भर देगी।
पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को नग्न अवस्था में पकड़ा
हरियाणा के फरीदाबाद निवासी युवक का निकाह गढ़ निवासी युवती से हुआ था। पति के अनुसार गुरुवार को पत्नी मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन शक होने पर पति अन्य रिश्तेदारों के साथ पीछा करते हुए एक होटल में पहुंचा था। जहां परिजनों ने पत्नी को नग्न अवस्था में दोनों को एक कमरे में पकड़ लिया। पत्नी के प्रेमी को परिजनों ने सड़क पर नंगा दौड़ाया था।
मुझे मेरी पत्नी से जान का खतरा
पत्नी की बेवफाई से आहत पति शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंचा और बताया कि पत्नी अब उसे ड्रम में पैक करके ठिकाने लगवा देगी। उसकी जान खतरे में है। पति ने शिकायत की कि पत्नी न सिर्फ धोखा दे रही है, बल्कि उसकी जान को भी खतरा है। उसने सुरक्षा की गुहार लगाई और प्रेमी व पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस का बयान
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पति ने महिला की शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है। महिला ने भी होटल में साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
वारदात की पूरी कहानी
गढ़ चौपला के मोहल्ले में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है, जिसको लेकर उसने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है। पत्नी का चाल-चलन और गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पति द्वारा कई दिनों से सुरागरसी की जा रही थी। गुरुवार की दोपहर को पत्नी के सिंभावली क्षेत्र के एक होटल में पहुंचने की भनक लगते ही पति अपने परिजन और रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गया। जैसे ही उसने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर का मंजर देखते ही उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।
हाईवे पर नग्न दौड़ा प्रेमी
पत्नी गढ़ चौपला पर रहने वाले अपने आशिक के साथ रंगरलिया मना रही थी। पति और उसके परिजनों को देख पत्नी बाथरूम में घुस गई। प्रेमी को दबोचने का प्रयास किया गया तो वह कपड़ों के बिना ही नग्न हालत में उनके चंगुल से छूट कर भाग निकला। जो होटल के कमरे से निकलकर सीढ़ियों से उतरता हुआ बिना कपड़ों के ही हाईवे पर दौड़ने लगा।
वायरल हुआ भागने का वीडियो
इस दौरान महिला का पति और परिजन उसका पीछा करते हुए वीडियो भी बनाते रहे। अति व्यस्तम नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से होकर जंगल में खड़ी फसलों की तरफ भाग रहे युवक को नग्न हालत में देख राहगीरों की भीड़ भी हैरत में पड़ गई। संबंधित घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक