नया पोस्टर, नया विलेन, नई जंग! ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ का ट्रेलर कब आएगा, जानिए यहां
मुंबई : हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ भारत में भी काफी लोकप्रिय है और दर्शक इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फ्रेंचाइजी के अब तक दो पार्ट आए हैं और दोनों को ही दर्शकों ने काफी पसंद किया है और फिल्म ने कमाई में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अब तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशी की खबर है। क्योंकि मेकर्स ने 'अवतार: फायर एंड ऐश' का नया पोस्टर जारी कर दिया है। साथ ही फिल्म को लेकर भी बड़ी अपडेट शेयर की है।
19 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' पेंडोरा की कहानी को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज को लेकर भी बड़ी अपडेट दे दी है। साथ ही इस पोस्टर के साथ फिल्म के नए विलेन के बारे में भी मेकर्स ने जानकारी दी है। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, ‘अवतार: फायर एंड ऐश में वरंग से मिलिए।’ इसके जरिए मेकर्स ने ये भी बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होने वाली ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ के साथ सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में हुई नए विलेन की एंट्री
फिल्म के नए विलेन वरंग की एंट्री से फिल्म को लेकर दर्शक और भी उत्साहित हो गए हैं। वरंग के किरदार को अभिनेता ऊना चैपलिन ने निभाया है। मेकर्स ने वारंग का नया पोस्टर जारी करते हुए उसे मंगक्वान कबीले या ऐश पीपल की नेता बताया गया है। नावी ज्वालामुखियों के पास के खतरनाक एरिया में रहती है। जो पेंडोरा के वातावरण में एक नया रंग लाती है। वरंग के किरदार की एंट्री से फिल्म के और भी रोचक होने की उम्मीद है।
वारंग के आने से कहानी में आएगा नया मोड़
हाल ही में एम्पायर के साथ बातचीत में फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून ने बताया कि वरंग उन लोगों की नेता हैं जिन्होंने कठिनाइयों का सामना किया है। इससे वह और भी सख्त हो गई है। वह उनके लिए कुछ भी करेगी, यहां तक कि वे चीजें भी जिन्हें हम बुरा मानते हैं। निर्देशक के बताया कि इस बार हम इससे आगे बढ़ना चाहते हैं कि सभी इंसान बुरे हैं, सभी नावी अच्छे हैं।

सड़क हादसे में घायल MBBS छात्र ने 3 दिन बाद दम तोड़ा
कमजोर आंखों के लिए रामबाण उपाय, ये चूर्ण करेगा कमाल
ईरान वार्ता के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, ‘Project Freedom’ ऑपरेशन पर लगाई रोक
“ब्लास्ट तो होते रहते हैं” — फारूक अब्दुल्ला के बयान से मचा बवाल
भारत ने चीन का प्रस्ताव किया खारिज, बातचीत में जमकर हुई तल्खी
कोरबा में मौसम का तांडव, तीन घरों पर गिरे विशाल पेड़, परिवार सुरक्षित
सरेराह हत्या से दहशत, ग्वालियर में मामूली बात पर निकली राइफल
चलना है हेल्दी रहना, जानें उम्र के हिसाब से कितनी दूरी तय करें
हिमंत बिस्व सरमा ने राज्यपाल को दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Peshawar से हटेगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, सुरक्षा कारणों की चर्चा तेज