रीवा: मोहब्बत में मर्डर, भाजपा नेता दुर्गेश तिवारी की गिरफ्तारी से सनसनी
रीवा। मऊगंज जिले के नईगड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी सेंगरान गांव में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी की गिरफ्तारी ने राजनीतिक गलियारों में सनसनी फैला दी है। यह मामला 17 वर्षीय सुमित शर्मा की हत्या से जुड़ा है, जिसकी जांच करीब 11 महीनों तक चली।
सुमित शर्मा, जो परिवार का इकलौता बेटा था, 15 अगस्त 2023 को घर से निकला था और उसके बाद कभी वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसका खून से लथपथ शव खेत में मिला, जिस पर चाकू के कई गहरे घाव थे। इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है, जो लड़की के परिवार को मंजूर नहीं था।
पुलिस ने महीनों की तफ्तीश के बाद तीन आरोपियों अर्पित त्रिपाठी, अनीत त्रिपाठी और दुर्गेश तिवारी को गिरफ्तार किया है। लेकिन मामला तब और गंभीर हो गया जब हत्या के बाद दुर्गेश तिवारी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह अपने घर पर मिठाई बांटता नजर आया। साथ ही एक वीडियो में भाजपा विधायक की हूटर लगी गाड़ी आरोपी के घर के बाहर खड़ी दिखी और दुर्गेश तिवारी उन्हें अगवानी करता नजर आया।
यह घटनाक्रम न केवल न्याय व्यवस्था बल्कि सत्ता से जुड़े रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए हैं और उन्हें कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। यदि सत्ता से किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाई जाती है तो उस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट