ग्लोबल सुपर लीग में शिमरोन हेटमायर की विस्फोटक पारी, स्ट्राइक रेट 390
वेस्टइंडीज की नेशनल टीम का हाल भले ही बुरा हो. उसके प्रदर्शन का हाल बेशक खास्ता हो. मगर वेस्टइंडीज के उन खिलाड़ियों के साथ वैसा हरगिज नहीं है, जो दुनिया भर की T20 लीग में खेलते हैं. ऐसे ही एक खिलाड़ी 28 साल के शिमरोन हेटमायर भी हैं, जिन्होंने ग्लोबल सुपर लीग में ऐसा फायर किया कि देखने वाले तो दंग हुए ही, टीम की जीत भी पक्की हो गई. ग्लोबल सुपर लीग में शिमरोन हेटमायर, गुयाना अमेजन वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं. इस टीम से खेलते हुए 16 जुलाई को हेटमायर के वो असली तेवर सामने आए, जिसके लिए वो सही मायनों में वर्ल्ड क्रिकेट में मशहूर हैं.
छोटी मगर विस्फोटक इनिंग
अब सवाल है कि शिमरोन हेटमायर ने ऐसा किया क्या? तो भइया एक ओवर में 5 छक्के लगाना आसान होता है क्या? 390 के स्ट्राइक रेट से स्कोर बोर्ड पर रन जोड़ना भी कोई आसान काम है क्या? शिमरोन हेटमायर ने यही तो किया है. उन्होंने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ यही तो किया है. गुयाना अमेजन वॉरियर्स के 3 विकेट सिर्फ 42 रन पर गिर गए थे. लेकिन, उसके बाद क्रीज पर आए शिमरोन हेटमायर ने धागे खोल दिए. उनकी इनिंग की सबसे खास बात ये रही कि वो दिखने में जितनी छोटी है, उतनी ही ज्यादा विस्फोटक है.
1 ओवर में 5 छक्के और 390 का स्ट्राइक रेट
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपनी इनिंग में सिर्फ 10 गेंदें खेली, जिन पर उन्होंने 390 की स्ट्राइक रेट से 39 रन जोड़े. हेटमायर की इस तूफानी पारी में 6 छक्के शामिल रहे, जिसमें 5 छक्के सिर्फ एक ओवर में आए. हेटमायर ने ये 5 छ्क्के अपनी टीम की इनिंग के 10वें ओवर में जड़े, जिसने गुयाना अमेजन वॉरियर्स की जीत को सुनिश्चत करने का काम किया.
शिमरोन हेटमायर के मचाए तूफान का असर ये हुआ कि उनकी टीम ने ये मैच 21 गेंद पहले ही 4 विकेट से जीत लिया. होबार्ट हरिकेन्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की थी. मगर वो 20 ओवर भी नहीं खेल पाए थे. पूरी टीम 16.1 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई. जवाब में 126 रन के लक्ष्य को गुयाना अमेजन वॉरियर्स ने 16.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
शिमरोन हेटमायर IPL में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हैं. IPL 2025 के लिए उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. हेटमायर के कुल नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 36 से 40 करोड़ रुपये के लगभग है.

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल