SC ने दी राहत—‘उदयपुर फाइल्स’ का रिलीज़ फिलहाल रुका, अब इंतज़ार अगले हफ्ते का
मुंबई : विजय राज की फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ विवादों में अटकी है। अब सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म से जुड़ी सुनवाई 21 जुलाई तक टाल दी है। जिससे स्पष्ट है कि अब 21 जुलाई तक ‘उदयपुर फाइल्स’ की रिलीज टल गई है।
कोर्ट ने केंद्र की समिति से जल्द फैसला लेने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने ‘उदयपुर फाइल्स’ से जुड़े मामले पर आज सुनवाई करते हुए निर्माताओं से केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने 'उदयपुर फाइल्स' के खिलाफ आपत्तियों पर सुनवाई कर रही केंद्र की समिति से भी इस मामले पर तुरंत फैसला लेने को कहा है। शीर्ष अदालत ने केंद्र की समिति से कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपियों का पक्ष भी सुनने को कहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज पर रोक हटाने से किया इंकार
सुनवाई के दौरान जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने साफ कर दिया कि वे फिलहाल कोई अंतिम आदेश नहीं देंगे और केंद्र सरकार के विचार का इंतजार करेंगे। जिससे साफ है कि कोर्ट ने रिलीज पर रोक हटाने से फिलहाल इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को सलाह दी कि वे पहले केंद्र के सामने अपनी बातों को रखें और फिर इंतजार करें।
मेकर्स बोले मेरे पास सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट है
फिल्म निर्माता की ओर से कहा गया कि उनके पास सेंसर बोर्ड का प्रमाणपत्र है, ऐसे में हाईकोर्ट को फिल्म की रिलीज में कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म का नाम पहले कुछ और था, जिसे बाद में बदलकर ‘उदयपुर फाइल्स' किया गया। कोर्ट में सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि यह फिल्म एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने का सबसे खराब उदाहरण है ऐसे में तो इसे रिलीज नहीं किया जाना चाहिए।

असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई