तृप्ति-ऋतिक की जोड़ी पर फिदा हुए फैंस, वायरल वीडियो में दिखा धमाकेदार डांस
मुंबई : इन दिनों बॉलीवुड में तृप्ति डिमरी चर्चा में हैं। जल्द ही एक्ट्रेस फिल्म ‘धड़क 2’ में नजर आएंगी। इसी फिल्म की चर्चा के बीच वह ऋतिक रोशन के साथ डांस करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर ऋतिक और तृप्ति के डांस का वीडियो वायल हो रहा है। यूसर्ज ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन दिए हैं। जानिए, इस वायरल वीडियो का सच क्या है?
ताल से ताल मिलते दिखे ऋतिक और तृप्ति
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें तृप्ति डिमरी और ऋतिक रोशन कमाल के डांस मूव्स कर रहे हैं। ऋतिक ने व्हाइट टी-शर्ट और जैकेट पहनी हैं, वहीं तृप्ति भी व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। एक सीन में तृप्ति के साथ ऋतिक डांस करते हुए दिखते हैं। फिर अगले सीन में तृप्ति अकेली डांस करती हैं। इस वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं।
क्या किसी फिल्म का शूट है? यूजर ने लगाई अटकलें
यूजर्स और ऋतिक, तृप्ति के फैंस जब ये वीडियो देखा तो जमकर रिएक्शन भी दिए हैं। कई फैंस ने तो अटकलें भी लगा ली कि दोनों फिल्म ‘कृष’ की अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह एक एड फिल्म का शूटिंग वीडियो है। मगर इस वीडियो पर कुछ यूजर्स ने ऋतिक और तृप्ति की जोड़ी को पसंद किया है। एक यूजर लिखता है, ‘सो ब्यूटीफुल, सो एलीगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक के वॉव।’ कई फैंस ने फायर, हार्ट इमोजी भी ऋतिक और तृप्ति की जोड़ी के बनाए हैं।
ऋतिक रोशन और तृप्ति डिमरी का करियर फ्रंट
तृप्ति डिमरी और ऋतिक रोशन के करियर फ्रंट की बात करें तो दोनों ही अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खबरों में हैं। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई। वहीं तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ भी जल्द रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, तृप्ति डिमरी के अपोजिट नजर आएंगे।

Mamata Banerjee बोलीं—जनता नहीं हारी, हमें हराया गया
दिल को झकझोर देने वाला केस: Dhar में नवजात की लाश बरामद
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव