धरती पर वापसी को तैयार शुभांशु, परिवार ने कहा– ‘हम सौभाग्यशाली हैं’
लखनऊ : भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 18 दिन बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापसी करेंगे। शुभांशु Axiom-4 मिशन के तहत तीन अन्य साथियों के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर हैं। कुछ ही घंटे में उनका सफर वापस पृथ्वी के लिए शुरू होने वाला है।
इधर, लखनऊ में शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा शुक्ला बेसब्री से बेटे के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पिता ने कहा कि हम काफी उत्साहित हैं। बेटे के स्वागत के लिए तैयार हैं। आज शाम को अनडॉकिंग होगी। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उनका मिशन पूरा हो गया है। सभी को उनके लौटने का इंतजार है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सुबह मंदिर गए। घर पर भी पूजा-अर्चना की। हमने भोलेनाथ से प्रार्थना की है कि वे हमें आशीर्वाद दें कि बेटा और उसके साथ पृथ्वी पर सुरक्षित उतरें। हमें उन पर बहुत गर्व है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा इतनी ऊंचाइयों को छुएगा। हमें लगता है कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे घर ऐसा बेटा पैदा हुआ। जिसके नाम से हम लोग जाने जाते हैं।
शुभांशु की मां आशा कहती हैं कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा करें। जल्द से जल्द धरती पर वापस आकर हमसे मिलें। हम उनका भव्य स्वागत करेंगे।

आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए