सोनम-राजा विवाद खत्म, गहने वापसी के साथ हुआ समझौता
इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर दिन कोई ना कोई खुलासे हो रहे हैं। हत्या की जांच के लिए गठित मेघालय पुलिस की SIT जांच में जुटी हुई है।अब तक इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है। इंदौर में आरोपी सोनम रघुवंशी के परिवार ने राजा रघुवंशी के घरवालों को गहने वापस कर दिए हैं।
राजा के परिवार ने मांगे थे गहने
हनीमून के लिए शिलांग जाने से पहले सोनम रघुवंशी गहने मायके में ही छोड़कर गई थी। रतलाम में आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स के ससुराल से बरामद बैग में केवल मंगलसूत्र ही मिला था। सोनम के परिवार ने जो गहने लौटाए हैं, उन्हें राजा रघुवंशी के परिवार ने मांगे थे। इसके बाद सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने राजेंद्र नगर पुलिस थाने में रघुवंशी समाज के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पढ़ा-लिखी के बाद विपिन रघुवंशी को सौंप दिया गया।
गहने में क्या-क्या वापस किया?
पुलिस थाने में समझौते के बाद वापस किए गए गहनों में दो सोने के हार, एक सेट हाथ के सोने के कड़े, दो जोड़ी कान की जेवर और 4 जोड़ी पायल हैं। पूरे गहने राजा रघुवंशी के परिवार ने शादी के समय सोनम को दिए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि सोनम के परिवारों ने दहेज में दी कार और जेवर को लेने से मना कर दिया है।
शिलांग जेल ने दी कॉल की इजाजत
सोनम रघुवंशी को शिलांग जेल से हफ्ते में एक बार फोन पर बात करने की छूट मिल गई है। अब तक उसने 3 बार फोन लगाया है लेकिन ये खुलासा नहीं हुआ कि परिवार के किस सदस्य से बात की। माना जा रहा है कि माता-पिता से बात हुई है, क्योंकि भाई गोविंद पहले ही बोल चुका है कि मैं बहन से रिश्ता तोड़ चुका हूं। दोषी होने पर फांसी दिलाने में राजा के परिजन की मदद करूंगा।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम