पत्नी की सीने में घोंपा चाकू, आजमगढ़ में घरेलू कलह बना खूनी वारदात का कारण
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद गांव की एक महिला ने पति को पैसा नहीं दिया तो पति ने उसके सीने में धारदार चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पड़ोसियों ने बताया कि पति चार दिन पूर्व ही मुंबई से आया था। वह नशे का आदि है। पीने के लिए पत्नी से पैसा मांग रहा था न देने पर इस घटना को अंजाम दिया।
ये है पूरा मामला
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजानशहीद गांव निवासी नूरे आलम मुंबई रहता है। वह मुहर्रम त्योहार को लेकर चार दिन पूर्व घर आया था। नूरे आलम सोमवार की दोपहर अपनी पत्नी रोशन से पैसा मांग रहा था। पत्नी ने पैसा देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में नूरे आलम ने अपनी पत्नी रोशन (40) के सीने में चाकू घोंप दिया।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में लग गई। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। पड़ोसियों ने बताया कि नूरे आलम शराब पीने के लिए ही पैसा मांग रहा था।
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज