पूरव झा की The Traitors से विदाई पर फैंस हैरान, उर्फी पर फोड़ा ठीकरा
करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स काे ऑडियंस का इतना प्यार मिला है कि फिनाले हो जाने के बावजूद इसके चर्चे खत्म नहीं हो रहे हैं। शाे उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीत लिया है। पूरव झा जो शुरुआत से ट्रेटर थे और उनकी जीतने के काफी चांसेस थे, उन्हें ऐन मौके पर एविक्ट होना पड़ा। पहले तो उन्हें अपनी हार का दुख था लेकिन फिर भी वह उर्फी जावेद की जीत से खुश थे। अब जब द ट्रेटर्स का फिनाले एपिसोड प्राइम वीडियो पर टेलीकास्ट हो गया है तो उसने पूरव झा की आंखें खोलकर रख दी। उन्हें एहसास हुआ कि जिसकी जीत के लिए वह खुश हो रहे थे, उसी ने प्लानिंग के साथ उनका शो से सफाया कर दिया था।
पूरव झा ने एलिमिनेशन पर दिया रिएक्शन
एक इंटरव्यू में पूरव झा ने अपने एविक्शन पर बात की। उन्होंने बताया कि जब द ट्रेटर्स के फिनाले में उन पर शक की सुई आई तो उन्होंने खुद को डिफेंड नहीं किया क्योंकि वह काफी तंग आ चुके थे। यूट्यूबर ने कहा, ‘मैंने उम्मीद नहीं की थी क्योंकि 10 मिनट पहले तक किसी को मुझपर शक नहीं था। बाद में मुझे लगा कि उर्फी जावेद इतनी चालाक है कि वो मुझे पहले से ऑब्जर्व कर रही है लेकिन जब मैंने फिनाले देखा तो मुझे पता चला कि उसने सुन लिया था।’
पूरव झा ने आगे कहा, ‘फिनाले देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि क्या ही स्ट्रेटजी थी। उर्फी के पास क्या ही दिमाग है। पहले उसने मुझसे कहा कि उसे सपने में दिखा कि पूरव ट्रेटर है। उस वक्त मैंने उससे कहा कि तुम बाबा उर्फी क्यों नहीं बन जाती हो। तुम्हें ऊपर वाला सब कुछ बता ही रहा है।’
उर्फी जावेद को बताया चुगली आंटी
पूरव झा ने आगे बताया कि उस वक्त एलिमिनेशन के टाइम उन्हें खुद पर बहुत गुस्सा आया कि उन्होंने फिनाले में ऐसी क्या गलती कर दी। यूट्यूबर ने कहा, ‘उर्फी ने शक ऑफ सर्कल में नहीं बताया कि उसने मेरी बात सुन ली थी। एपिसोड देखने के बाद मुझे पता चला। वो चुगली आंटी निकली। अगर उसने शक ऑफ सर्कल में बताया होता तो मुझे मेरा एविक्शन फेयर लगता लेकिन उसने फिनाले के लिए पूरी स्ट्रेटजी बनाई थी।’
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग