क्या खाते पर कोई मेंटेनेंस फीस लगती है? जानिए पहले ही
क्या आप बैंक में खाता खुलवाने की सोच रहे हैं। यदि हां तो यह लेख आर्टिकल आपके काम में आ सकती है। जब आप खाता खुलवा रहे हों तो कुछ 5 जरूरी सवाल अपनी तरफ से भी पूछ लेना चाहिए।
क्योंकि बैंक कई तरह की सर्विस के लिए चार्ज ले सकता है, चाहे वह फीस हो या फिर किसी दूसरे तरह के चार्ज हों। यही वजह है कि खाते से जुड़े चार्ज, शर्त और ब्याज दरों के बारे में अच्छे से पड़ताल करना बहुत जरूरी है। यह आपको बाद में किसी तरह के गैर जरूरी बोझ से बचा सकती हैं।
1. न्यूनतम बैलेंस कितना हो
बैंक से यह पूछे कि यदि किसी वजह से खाते में जमा पैसा न्यूनतम जमा राशि से कम हो जाती है, तो बैंक कितना जुर्माना वसूलेगा। यह एक बहुत जरूरी सवाल है।
2. बचत खाते में कितना मिलेगा ब्याज
बचत खाता खुलवाने पर जमा राशि पर बैंक से कितना ब्याज मिलेगा यह सवाल भी जरूर करें। ब्याज की दर और चार्ज के विषय में सभी बैंकों की नीतियां एक समान नहीं होती हैं। अमूमन बचत खाते पर करीब 3.5 फीसदी तक ब्याज मिलता है। यह औसत जमा राशि पर तय होती है।
3. ब्याज का पैसा कब मिलेगा
ज्यादातर बैंक हर तिमाही पर ब्याज देते हैं और कुछ हर महीने। ऐसे में आप अपने बैंक से ये जानकारी ले सकते हैं।
4. फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज कितना होगा
FD पर ब्याज दर जानने के अलावा, यह भी जानें कि यदि आपको मेच्योर डेट से पहले पैसों की जरूरत है, तो बैंक कितना जुर्माना लेगा। वरिष्ठ नागरिकों पूछना चाहिए कि बैंक आपको अतिरिक्त ब्याज देगा या नहीं।
5. बैंक आकाउंट पर लगने वाले अन्य चार्ज
बैंक नेट बैंकिंग, एटीएम कार्ड और मुफ्त चेकबुक जेते हैं। ज्यादातर बैंक सिर्फ पहले साल में एटीएम कार्ड फ्री देते हैं। ऐसे में दोबार कितना चार्ज होगा, यह पूछ भी पूछ सकते हैं।
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश